Pavitra Punia On Paras Chhabra : ‘वो एक ऐसा लड़का है जो लड़कियों के पैसों पर जीता है’
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया इस वक्त बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को लेकर काफी सुर्खियों में है। शो में जाने से पहले पवित्रा ने पारस के लिए काफी कुछ कहा था और उनसे अफेयर को अपनी सबसे बड़ी गलती बताया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया इस वक्त बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को लेकर काफी सुर्खियों में है। शो में जाने से पहले पवित्रा ने पारस के लिए काफी कुछ कहा था, और उनसे अफेयर को अपनी सबसे बड़ी गलती बताया था। जिसके बाद पारस ने भी उनपर शादीशुदा होने के बावजूद उन्हें (पारस) को डेट करने का आरोप लगया था। अब पवित्रा का एक और बयान सामने आया है जिसमें उन्हें पारस को ‘लड़कियों के पैसो पर सर्वाइव करने वाला लड़का बताया है’।
बिग बॉस के घर में जान से पहले पिंकविला से बातचीत में पवित्रा ने कहा, ‘मुझे दुख नहीं होता, बल्कि गुस्सा आता है उन चीज़ों पर। जब आप एक ब्रेंड (जैसे की मैं) किसकी स्ट्रगलर (जैसे पारस) के साथ जुड़ते हैं, और लोग आपको स्ट्रगलर की गर्लफ्रेंड कहते हैं तो आपको ख़ुद पर शर्म आनी चाहिए। मेरा नाम उसके साथ मत जोड़िए। बल्कि ये कहिए कि पारस छाबड़ा पवित्रा पुनिया के एक्स ब्वॉफ्रेंड हैं। वो एक गंदगी का टुकड़ा है जो लड़कियों के पैसों पर सर्वाइव करता है। मेरे पास इसकी पूरी लिस्ट है। इसलिए जब मीडिया में कोई कुछ भी लिखता है तो मुझे गुस्सा आता है’।
पवित्रा दो लड़कों को एक साथ कर रही थीं डेट : पारस पर आरोप लगाने के बाद एक्टर की दोस्ता माहिरा शर्मा ने पवित्रा पर आरोप लगाया था कि वो शादीशुदा होने के बाद भी दो लड़कों डेट कर रही थीं। बल्कि ख़ुद पवित्रा ने इस बात को स्वीकार किया है कि वो एक साथ दो लड़कों को डेट कर रही थीं। लेकिन वो दो लड़के कौन थे इसका उन्होंने जिक्र नहीं किया। बिग बॉस की क्लिप सामने आई थी जिसमें पवित्रा ख़ुद कुछ घरवालों को ये बताती दिख रही हैं कि उन्होंने एक साथ दो लड़कों डेट किया है। वो दोनों लड़कों से एक साथ बात करती थीं, और दोनों को 'बेबी' कहकर बुलाती थीं। आप ख़ुद ही देखें वीडियो।