विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 14: जानिए क्यों एलजीबीटी समुदाय के लोग रुबीना दिलैक की जीत के लिए कर रहे हैं पूजा

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Wed, 02 Dec 2020 02:42 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 08:29 AM (IST)

Bigg Boss 14 रुबीना बिग बॉस में अपना पक्ष मजबूती से रख रही है और ट्रॉफी जीतने की दावेदार हैl ...और पढ़ें

रुबीना शो 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही हैl
रुबीना शो 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक का समर्थन एलजीबीटी समुदाय के लोगों ने किया हैl इस समुदाय के कुछ लोगों ने रुबीना दिलैक की जीत के लिए पूजा की हैl टीवी कलाकार रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 में अच्छा खेल रही हैंl वह हमेशा से ही एलजीबीटी समुदाय का समर्थन करती रही हैl उन्होंने कई अवसर पर उनका पक्ष मजबूती से लिया हैl अब हालिया खबरों के अनुसार एलजीबीटी समुदाय के लोगों ने रुबीना दिलैक की जीत के लिए पूजा का आयोजन किया हैl

रुबीना अपने अगले शो 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही हैl इसके चलते एलजीबीटी समुदाय के लोगों ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की हैl यह पूजा उत्तर प्रदेश में की गई हैl रुबीना ने यह शो 2019 में साइन किया थाl बिग बॉस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैl रुबीना बिग बॉस में अपना पक्ष मजबूती से रख रही है और ट्रॉफी जीतने की बड़ी दावेदार हैl बिग बॉस में ही उन्होंने शहजाद देओल से ट्रांसजेंडर के लिए अपमानजनक शब्द का उपयोग करने पर क्षमा मंगवाई थीl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mrkhabri (@mrkhabri)

आज के बिग बॉस के एपिसोड में रुबीना और कविता कौशिक के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिलेगीl रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl दोनों शो में बहुत अच्छा खेल रहे हैंl दोनों असल जीवन में पति-पत्नी हैंl रुबीना आज जैस्मिन का सामना भी करेंगी। जारी हुए प्रोमो में वह कही रही है, 'टास्क के दौरान आप नेशनल टीवी पर क्या कहना चाहती थी? बात करते समय मेरी तरफ देखों।' इसपर जैस्मिन ने जवाब दिया, 'आप बहुत चालाक है और चालाकी का पाठ पढ़ाती हैं, ऐसा मेरा मानना है।' 

रुबीना ने आगे कहा कि जैस्मिन झूठ बोल रही है, तब जैस्मिन ने कहा कि यह उनकी समस्या है अगर उन्हें लगता है कि यह सब झूठ है। एजाज खान को भी जैस्मिन से पूछते हुए देखा गया था कि क्या वह बिग बॉस 14 के बाद रुबीना के साथ दोस्ती करेंगी।