Move to Jagran APP

Bigg Boss 13: वीकेंड के वार में आएंगे वरुण धवन और श्रद्धा कपूर, सलमान ख़ान को भी नचाएंगे

Bigg Boss 13 वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अपनी फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी का प्रमोशन करने बिग बॉस -13 के सेट पहुंच गए हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 04:17 PM (IST)
Bigg Boss 13: वीकेंड के वार में आएंगे वरुण धवन और श्रद्धा कपूर, सलमान ख़ान को भी नचाएंगे
Bigg Boss 13: वीकेंड के वार में आएंगे वरुण धवन और श्रद्धा कपूर, सलमान ख़ान को भी नचाएंगे

 नई दिल्ली, जेएनएन। वीकेंड का वार बिग बॉस शो में सबसे मजेदार होता है। इस दिन सलमान ख़ान घर के सदस्यों से मिलते हैं। इसके अलावा इस दिन सलमान घर वालों की क्लास भी लगाते हैं। हालांकि, इस दिन सलमान ख़ान घर वालों का मनोरजंन भी कराते हैं। इस दिन कोई-कोई ना स्टार्स भी शो का हिस्सा बनाता है। इस बार बारी है वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का। दोनों अपनी फ़िल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का प्रमोशन करने बिग बॉस -13 के सेट पहुंच गए हैं। 

loksabha election banner

कलर्स ने एक प्रोमो जारी किया गया है। इसमें रविवार के वीकेंड के वार में होने वाली घटनाक्रम के बारे में दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने एंट्री मारी है। वरुण धवन आकर लोगों को नचाने का काम करते हैं। प्रोमो में वरुण धवन कहते हैं, 'गर्मी बढ़ती जा रही है। इसे दूर करने के लिए हमारे पास एक इलाज है।' इसके बाद पहले वरुण धवन शानदार डांस किया और इसके बाद घर वाले भी डांस कराया। डांस करने वालों में सिद्धार्थ शुक्ला भी शामिल हैं। आखिरी में होस्ट सलमान ख़ान भी यूनिक-सा स्टेप्स करते दिख रहे हैं।

कौन होगा बाहर ?

वीकेंड के वार में एक और काम होगा। कोई ना कोई बाहर होगा। इस हफ्ते भी किसी एक सदस्य को एलिमिनेट किया जाएगा। शनिवार को दिखाए गए एपिसोड के मुताबिक, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला, पारस और आरती सिंह एलिमिनेशन में हैं। इन चारों में से कोई एक बाहर हो जाएगा। इसका फैसला भी आज ही होगा। इससे पहले स्पॉटबॉय ने इसको लेकर एक रिपोर्ट की थी। उस रिपोर्ट के मुताबिक, शेफाली जरीवाला घर से बाहर हो सकती हैं। 

आसिम और सिद्धार्थ को पड़ी डांट

इससे पहले शनिवार को वीकेंड के वार में आसिम रियाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला को सलमान ख़ान का गुस्सा झेलना पड़ा। सलमान ने दोनों के बीच हुई कहासुनी और झगड़े को लेकर डांट लगाई। उन्होंने दोनों को घर से बाहर जाकर लड़ाई करने की सलाह दी। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला जाने को तैयार हो गए, लेकिन आसिम नहीं गए। अब देखना होगा कि आने वाले हफ्तों में दोनों अपने खेल में क्या बदलाव करते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.