Bigg Boss 13: विशाल को रोता देख ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगीं शहनाज़, लोगों ने कहा 'साइको लड़की है ये'
Bigg Boss 13 की सबसे चहेती कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल अब फैंस के निशाने पर आती जा रही हैं। जानें क्यों?
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 13' की सबसे चहेती कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल अब फैंस के निशाने पर आती जा रही हैं। पहले सिद्धार्थ के साथ उनका बर्ताव, फिर सलमान खान के साथ बदतमीज़ी... सना की इन हरकतों की वजह से लोग उनसे काफी नाराज़ हैं। ये सारी चीज़ें फैंस अभी भूले भी नहीं थे कि शहनाज़ ने फिर कुछ ऐसी हरकत कर दी है जिसकी वजह से लोग उनपर काफी नाराज़ हो रहे हैं।
दरअसल, विशाल और मधुरिमा के झगड़े के बाद 'बिग बॉस' ने दोनों के जेल में डालने की सज़ा दी। जेल जाने के दौरान का विशाल और मधुरिमा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विशाल काफी रोते हुए नजर आ रहे हैं। मधुरिमा भी जेल में भावुक दिख रही हैं। लेकिन इस दौरान जो सबसे हैरान करने वाली चीज़ दिख रही है वो है शहनाज़ का बर्ताव। वीडियो में साफ नजर आ रहा है जब विशाल जेल के अंदर रो रहे हैं तो शहनाज़ उनपर ज़ोर-ज़ोर से हंस रही हैं।
दर्शकों को शहनाज़ का ये बर्ताव बिल्कुल नागवार गुज़र रहा है और वो उन्हें जमकर ट्रोल रहे हैं। कोई शहनाज़ को फेक बता रहा है, तो कोई उन्हें थप्पड़ मारने तक के लिए कह रहा है। अपनी चहेती शहनाज़ से दर्शक इतना नाराज़ है कि वो उन्हें शो में ही नहीं देखना चाहते। लोग कह रहे हैं कि शहनाज़ इस शो में रहना डिजर्व नहीं करतीं।
Jst wanna slap fakeSana and want to laugh in front of her ugly face And ppl called it innocent & cute..#VishalAdityaSingh
Love #AsimRiaz— MitiEbiya (@MitiEbiya) January 16, 2020
What the hell is wrong with her??? She’s completely lost her mind. How does one laugh at the expense of someone else’s pain and humiliation??? For a while I liked her but this is just so irregular behaviour. #VishalAdityaSingh #MorePowerToYouAsim— Noor aka BB13 AsimFan (@Noor22109535) January 16, 2020
Psycho sana ko kya pata ki kis situation me kaisa rehena hai usko bas ye pata hai vulgarity kaise dikhana hai🤬🤬🤬🤬— survi (@survi28660307) January 15, 2020
Isliye me fake bolta hu ise bs nice and cute bnti hai pr hai nhi— ..... (@InUrDreamzzzzzz) January 16, 2020
Yar ye ladki deserve he nahi karti hai bb jitna isne mere gharwalo ke paka diya— Taslim Modi (@modi_taslim) January 16, 2020
Himanshi was right #fakenaaz ko bhut mja aata hai dusro ka majak bnane me... Jb khud pr baat aati hai to psycho bn jati hai.. Disgusting women!!— angel A (@angelagrawal16) January 16, 2020
Ye fake sana whi ladki hay jab isko koi baav nhi deta or ye roti hay to vishal hi isko manata hay #Fakenaaz— Imkailash (@Imkailash2) January 16, 2020