Bigg Boss 13: शहनाज़ गिल से सलमान ख़ान का हुआ मोहभंग? हिमांशी खुराना विवाद पर सुनाई खरी-खरी
Bigg Boss 13 शहनाज़ जब रोने लगीं तो सलमान ने कहा कि दोनों लोग बैठकर अपने विवाद को साफ़ करें। हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर शिरकत की।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 13 में शहनाज़ कौर गिल को सलमान ख़ान की फेवरिट कंटेस्टेंट समझा जाता है। सलमान पर यह आरोप लगते रहे हैं कि वो शहनाज़ को सपोर्ट करते हैं और उनकी गुस्ताख़ियों को शो में नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। सोशल मीडिया में भी इस बात को लेकर काफ़ी गुस्सा देखा गया। फैंस ने ट्वीट्स के ज़रिए इस बात को खुलकर ज़ाहिर किया। पर अब हालात बदले हुए लग रहे हैं।
ख़ासकर, इस वीकेंड में सलमान का शहनाज़ के प्रति रवैया कुछ बदला हुआ दिखा। सलमान पहले जिस तरह शहनाज़ की बातों पर हंसते थे। उनकी ग़ल्तियों को हंसकर टाल दिया करते थे और क्यूटनेस की तारीफ़ करते थे, वो मिसिंग रहा। दरअसल, रविवार की रात प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान ने हिमांशी खुराना से शहनाज़ की दुश्मनी का मुद्दा उठाया।
सलमान ने शहनाज़ से कहा कि उन्होंने हिमांशी की मां के बारे में ग़लत क्यों बोला। इस पर शहनाज़ ने कहा कि सलमान को पूरी कंट्रोवर्सी का पता नहीं है। तब सलमान ने शहनाज़ से कहा कि वो सब जानते हैं। उन्होंने शहनाज़ का वो वीडियो भी देखा है, जिसमें वो हिमांशी की मां और गाने के बारे में अपशब्द कह रही हैं। सलमान ने शहनाज़ और हिमांशी के बीच के विवाद को एकतरफ़ा बताया।
Shower Task mein aaya ek twist, par fun ho gaya hain double!
Dekhiye kaun jeetega yeh game on #WeekendKaVaar, tonight at 9 PM!
Anytime on @justvoot. @BeingSalmanKhan @Vivo_India #BiggBoss13 #BB13 #BiggBoss #SalmanKhan pic.twitter.com/TfpEL51RPS— Bigg Boss (@BiggBoss) November 10, 2019
शहनाज़ जब रोने लगीं तो सलमान ने कहा कि दोनों लोग बैठकर अपने विवाद को साफ़ करें। फ़र्स्ट फ़िनाले के बाद हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर शिरकत की। उनके आते ही शहनाज़ की हालत खस्ता हो गयी थी। दर्शकों ने देखा होगा कि हिमांशी की घर में एंट्री के साथ ही शहनाज़ ने ख़ूब ड्रामा किया था। रोते हुए हाथ-पैर फेंके थे। उन्होंने हिमांशी से सुलह करने की कोशिश भी की थी, मगर हिमांशी दूर ही रहीं।
शहनाज़ ने बिग बॉस से कन्फेशन रूम में जाकर भी इस बात को स्वीकार किया था कि हिमांशी के आने से वो डिस्टर्ब हैं। हालांकि हिमांशी ने अपने पुराने विवाद के बारे में शुरुआत में किसी को नहीं बताया। हिमांशी को लेकर शहनाज़ के रवैये के बाद घरवालों ने हिमांशी से पूछा तो उन्होंने पूरे विवाद के बारे में बताया था।