Bigg Boss 13: घर में हुई रणविजय की एंट्री, कंटेस्टेंट फाड़ेंगे एक-दूसरी के फोटो
Bigg Boss 13 सलमान के साथ रोडीज़ फेम रणविजय सिंह भी नजर आने वाले हैं। रणविजय घर वालों को टॉक्स खिलाने के लिए आ रहे हैं। इस टॉक्स का नाम है बीबी के सितारे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: बिग बॉस में सबसे खास दिन होता है वीकेंड। इस दिन को वीकेंड का वार कहते हैं। इसी दिन सलमान ख़ान शो में दिखाई देते हैं। इस वीकेंड में सलमान के साथ रोडीज़ फेम रणविजय सिंह भी नजर आने वाले हैं। उनकी एंट्री बिग बॉस के घर में होने वाली है। वह अपने साथ एक अलग किस्म का टॉस्क भी लेकर आ रहे हैं। इस टॉस्क की वजह से सदस्य एक-दूसरी की फोटो फाड़ने लगते हैं।
बात यूं हैं कि रणविजय घर वालों को टॉक्स खिलाने के लिए आ रहे हैं। इस टॉक्स का नाम है 'बीबी के सितारे'। इस टॉस्क में एक बोर्ड पर सभी सदस्यों की फोटो लगी है। लोगों को जोड़ी में बुलाकर एक की फोटो हटाने को कहा जा रहा है। ऐसे में जिसकी फोटो आखिरी तक बच जाएगी, उसे 'बीबी का सितारा' कहा जाएगा। ऐसे में सदस्य एक-दूसरे की फोटो बोर्ड से उताकर फाड़कर फेंक रहे हैं।
ये है मामला
बिग बॉस के ऑफ़िशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई वीडियो में इस टॉस्क के बारे में बताया गया है। इस वीडियो में हिमांशी, आशिम का नाम लेती हैं। ऐसी हिंदुस्तानी भाऊ, रश्मि देसाई का नाम लेते हैं। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला, देवलीना का नाम लेते हैं, इसके बाद पारस छाबरा उनकी फोटो फाड़ते हैं। वहीं, रश्मि देसाई, पारस छाबरा की फोटो फाड़ देती हैं।
Aaj ghar mein aaye hain @rannvijaysingha! #BB13 ke sitaare chunte waqt dikhe gharwalon ke asli chehre! Kya hoga gharwalon ka reaction?
Jaaniye aaj raat 9 baje on #WeekendKaVaar with @BeingSalmanKhan.
Anytime on @justvoot.@vivo_india #WeekendKaVaar #BiggBoss13 #SalmanKhan pic.twitter.com/JDV1j29IvD
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 24, 2019
हो सकता है बदलाव
रणविजय न सिर्फ अपने साथ टॉस्क लेकर आए हैं, बल्कि घमासान का पूरा इंतज़ाम लेकर आए हैं। वीडियो देकर लगता है कि आने वाले समय में इसकी वजह कमेस्ट्री बदल सकती है। घर के सदस्यों के बीच टकराव भी बढ़ सकता है। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है?
देवलीना हो सकती है बाहर
वीकेंड के वार के दिन एलिमिनेशन भी होता है। ऐसे में लग रहा है कि कि आरती सिंह और देवोलीना घर से बाहर हो सकती है । कलर्स टीवी की ओर से शो का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि सलमान खान आरती और देवोलीना घर के गेट से बाहर जाने को कह रहे हैं। अब यह सारे खुलासे वीकेंड के वार के शो में ही नजर आने वाला है।