Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा की घर में हुईं दोबारा एंट्री, विकास गुप्ता को बनाया कैप्टन
Bigg Boss 13 पारस छाबड़ा वापिस आते है और घर के अगले कैप्टन के तौर पर विकास गुप्ता के नाम की घोषणा करते हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl Bigg Boss 13 में एक एक बार फिर कठपुतली का टास्क शुरू होता हैl सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा इस टास्क का जमकर मजा लेते नजर आते हैंl वह सबसे पहले रश्मि देसाई को विशाल आदित्य सिंह के पीछे लगाते हैं और रश्मि देसाई से विशाल की सच्चाई बताने की बात कहते हैंl यहीं टास्क वह शेफाली जरीवाला को भी देते हैंl इसके बाद इन तीनों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो जाती है और सारा मजा बैठकर पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला लेते नजर आते हैंl
वहीं इसके पहले शहनाज आसिम से कहती हैं कि उन्हें कभी किसी से दिल नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वह वह ब्रेकअप बर्दाश्त नहीं कर पाते और उनके चेहरे पर वह दिखाई देता हैl शेफाली जरीवाला और रश्मि देसाई जिस प्रकार विशाल को झगड़कर उसका खेल समझाते हैं, उससे पारस छाबड़ा बहुत खुश होते हैं।
वहीं विशाल आदित्य सिंह इन दोनों को डिफेंड कर अपनी बात रखते नजर आते हैं। पारस छाबड़ा विकास गुप्ता को विशाल आदित्य सिंह के पीछे लगा देते हैं क्योंकि वह उनका बचाव करने आए होते हैं। इसके बाद पारस छाबड़ा आसिम को विशाल की मदद करने के लिए कहते हैंl
इसके चलते घर में खूब बवाल होता है। शहनाज गिल विकास आदित्य सिंह को दोगला कहकर पुकारती हैं और उनपर बातें इधर-उधर करने का आरोप लगाती हैंl इस पर विशाल शहनाज को औकात में रहने की नसीहत देते हैं। इसके बाद पारस घरवालों को बाथरूम साफ और गंदा करने का टास्क देते हैंl इसे लेकर भी घर में खूब बवाल होता हैl
इसके साथ ही बिग बॉस टास्क खत्म होने की घोषणा करते हैं और सभी घरवालों से घर में एक साथ बैठने को कहते है ताकि घर में पारस वापिस आए और घर के अगले कैप्टन के नाम की घोषणा करेंl वह विकास गुप्ता को घर का अगला कप्तान बनाते हैंl यह फैसला उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मिलकर आपसी सहमति से लिया होता हैंl