Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा स्वयंवर के लिए तैयार, मां ने बताया-बहू में होने चाहिए कौन से गुण
Bigg Boss 13 आज से कलर्स पर नया शो आ रहा है जिसमें बिग बॉस के दो कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का स्वयंवर होगा। पारस के लिए दुल्हन और शहनाज गिल के लिए दूल्हे की तलाश होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: बिग बॉस का सीजन 13 खत्म हो चुका है और सिद्धार्थ शुक्ला इसके विनर चुने जा चुके हैं। अब आज से कलर्स पर नया शो शुरू हो रहा है, जिसमें बिग बॉस 13 के दो कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का स्वयंवर होगा। इस शो में पारस छाबड़ा के लिए दुल्हन और शहनाज गिल के लिए दूल्हे की तलाश होगी। इस शो का नाम है मुझसे शादी करोगे।
गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से रिश्ता खत्म
पारस छाबड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से रिश्ता खत्म कर दिया है। वह अब उन्हें डेट नहीं कर रहे हैं। यह संयोग की बात है कि बिग बॉस के घर में माहिरा शर्मा से नजदीकियों के चलते एक ओर पारस और आकांक्षा का रिश्ता टूटा गया है तो वहीं दूसरी ओर पारस को नया शो ऑफर हुआ, जिसमें उनका स्वयंवर होना है। जाहिर तौर पर बिना आकांक्षा पुरी से रिश्ता खत्म हुए पारस स्वयंवर वाले इस शो में हिस्सा नहीं ले सकते थे।
कड़वाहट के साथ खत्म हुआ रिश्ता
पारस का कहना है कि उन्होंने यह रिश्ता इसलिए खत्म किया क्योंकि आकांक्षा ने मीडिया से उनकी निजी बातें की हैं। उधर, आकांक्षा का कहना है कि पारस छाबड़ा ने उनकी बहुत अपमान कर दिया है। अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं।
पारस की मां ने बताया, कैसी चाहिए बहू
पारस छाबड़ा की मां ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें कैसी बहू चाहिए। उन्होंने कहा कि पारस को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। इसलिए उनके लिए शांत लड़की चाहिए। इससे दोनों के बीच संतुलन बना रहेगा। पारस की मां ने यह भी कहा कि वह पहाड़ी क्षेत्र वाली बहू चाहती हैं।