Move to Jagran APP

Bigg Boss 13: 'पारस छाबड़ा को जूते से मारुंगी' कहने वाली गर्लफ्रेंड ने उनके लिए खरीदे नए जूते

Bigg Boss 13 पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी काफी समय से परेशान हैं क्योंकि पारस और माहिरा की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। फिर भी उन्होंने पारस का साथ देने का फैसला लिया है।

By Vineet SharanEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 11:41 AM (IST)
Bigg Boss 13: 'पारस छाबड़ा को जूते से मारुंगी' कहने वाली गर्लफ्रेंड ने उनके लिए खरीदे नए जूते
Bigg Boss 13: 'पारस छाबड़ा को जूते से मारुंगी' कहने वाली गर्लफ्रेंड ने उनके लिए खरीदे नए जूते

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा की लव लाइफ के बारे में बिग बॉस के घर और बाहर काफी चर्चा हो रही है। पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी काफी समय से परेशान हैं क्योंकि पारस और माहिरा शर्मा की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। हाल में आकांक्षा ने यह भी कहा था कि उन्हें माहिरा और पारस के मजबूत बांडिंग से अपसेट होने का हक है। फिर भी अब उन्होंने हर कीमत पर पारस छाबड़ा का साथ देने का फैसला लिया है। पिछले हफ्ते एक टॉस्क के दौरान शहनाज गिल के लिए पारस छाबड़ा ने अपने फेवरेट येलो शूज नष्ट कर दिए थे। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने उनके लिए नए जूते लिए हैं। लाल रंग के इन शूज की कीमत है, 70 हजार रुपये। आकांक्षा पुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस जूते की तस्वीर भी शेयर की है। पर क्या हुआ आकांक्षा पुरी की उस बात का, जब उन्होंने कहा था कि पारस छाबड़ा को जूतों से मारुंगी।

loksabha election banner

शहनाज के लिए फेवरेज शूज कुर्बान

शहनाज गिल की कैप्टेंसी के लिए पारस ने अपने फेवरेज जूतों पर पेंट डाल कर उन्हें खराब कर दिया था। तब आकांक्षा ने कहा था कि वह पारस छाबड़ा के लिए नए जूते खरीदेंगी। अब आकांक्षा ने अपना वादा पूरा कर दिया है। आकांक्षा पुरी ने जूते का तस्वीर वाले पोस्ट के कैप्शन में लिखा, पारस के उन सभी फैंस के लिए, जिन्हें उनके जूतों को कुर्बान होते देख अच्छा लगा था। जो उन्हें हमेशा सपोर्ट करते थे। हैप्पी न्यू ईयर पारस। उम्मीद है कि येलो की तरह ये रेड जूते भी पसंद आएंगे।

पारस का है इंतजार

कुछ दिन पहले ही आकांक्षा ने पारस के गंदे कपड़े और जूतों की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। साथ में लिखा था कि एक बार पारस बिग बॉस के घर के बाहर आ जाएं, तो वह इन्हीं जूतों से मारेंगी और गंदे कपड़े साफ कराएंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.