Bigg Boss 13: गर्लफ्रेंड आकांक्षा को इस वजह से कभी भी डेट भी नहीं करना चाहते थे पारस- दोस्त का खुलासा
Bigg Boss 13 पारस छाबड़ा के पुराने दोस्त देव बनर्जी ने पारस और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में कई खुलासे किए हैं। बनर्जी की मानें तो पारस आकांक्षा से रिश्ता खत्म करना चाहते थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा के पुराने बेस्ट फ्रेंड देव बनर्जी ने पारस और उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के बारे में कई खुलासे किए हैं। देव बनर्जी की मानें तो पारस छाबड़ा अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से रिश्ता खत्म करना चाहते थे क्योंकि वे बेहद डॉमिनेटिंग हैं। वहीं बिग बॉस की बात करें तो घर में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बारे में खूब बातें हो रही हैं। यहां तक की होस्ट सलमान खान ने भी पारस छाबड़ा से पूछ लिया था कि आखिर उनके और माहिरा शर्मा के बीच क्या चल रहा है।
क्या पारस और आकांक्षा रिश्ते में खुश नहीं हैं
आकांक्षा पुरी ने भी पूरे सीजन बिग बॉस पर नजरें टिकाए रखीं। यहां तक कि उन्होंने एक बार यहां तक कह दिया था कि अब वे सम्मान के साथ (पारस के रिश्ते से) निकल जाना चाहती हैं। वहीं पारस छाबड़ा ने भी कई बार शो में हिंट दिया कि वे भी आकांक्षा पुरी के साथ खुश नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि शो से बाहर आने के बाद वह चीजें साफ कर देंगे।
आकांक्षा ने बनर्जी की बात को नहीं दिया महत्व
स्पॉटब्वॉय के बातचीत में देव बनर्जी ने कहा है कि जब वह पारस के करीब थे, तब पारस ने उनसे आकांक्षा पुरी को लेकर कई बातें कही थीं। पारस ने कहा था कि वह आकांक्षा के साथ खुश नहीं हैं और वे रिश्ता बहुत पहले ही खत्म करना चाहते थे। देव ने कहा, पारस ने एक बार यह भी कहा था कि वह आकांक्षा पुरी को डेट नहीं कर सकते हैं क्योंकि वे बेहद डॉमिनेटिंग हैं। हालांकि जब इस बारे में आकांक्षा पुरी से बात की गई तो उन्होंने कहा, कौन देव बनर्जी। वह देव बनर्जी को ठीक से जानती तक नहीं तो वह उनकी बात पर प्रतिक्रिया क्यों देंगी।
15 को ग्रैंड फिनाले
बिग बॉस ग्रैंड फिनाले की बात करें तो यह 15 फरवरी को होगा। अब तक सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और आरती सिंह ट्रॉफी की दौड़ में बने हुए हैं।