Bigg Boss 13: नॉमिनेट हुई लड़कियों को बचने के लिए बिग बॉस ने दिया एक और मौका, कांटे की टक्कर
Bigg Boss 13 इस हफ्ते घर से बेघर हुईं लड़कियों को खुद को नॉमिनेशन से बचाने का एक सुनहरा मौका दिया जा रहा है। टास्क जीत कर वो खुदको बचा सकती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में शुरूआत से ही नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। हफ्ते की शुरूआत में सोमवार को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए लड़कियों को नॉमिनेट किया गया है। अब बिग बॉस ने नॉमिनेट हुई लड़कियों को बचने का एक और मौका दे दिया है।
बिग बॉस के शो के आगामी एपिसोड में दिखाया जाने वाला है कि घर की नॉमिनेटेड लड़कियों को सेफ होने का एक सुनहरा मौका मिला है। खुदको नॉमिनेशन से बचाने के आखिरी मौके में सभी लड़कियों को आपस में भिड़ना होगा। इस टास्क के लिए गार्डन एरिया में एक घड़ी बनाई गई है जिसके चारों तरफ चारों नॉमिनेटेड लड़कियों की तस्वीर बनी हुई है। बज़र बचने में चारों लड़कियों को घडी के कांटे को अपनी तस्वीर के तरफ करना होगा।
टास्क को खत्म करने के लिए बज़र को दोबारा बजाया जाएगा। बज़र बजने पर घड़ी का कांटा जिस भी लड़की की तस्वीर में होगा वो इस हफ्ते नॉमिनेशन से बच जाएंगी। आपको बता दें कि लड़को द्वारा नॉमिनेशन प्रक्रिया में रश्मि देसाई, शहनाज़ गिल , दलजीत कौर और रश्मि देसाई को नॉमिनेट किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: पारस के कारण बढ़ रही हैं रश्मि देसाई और आरती सिंह में दूरियां, क्या हो पाएगी दोबारा दोस्ती
हाल ही में कलर्स टीवी द्वारा बिग बॉस के आगामी एपिसोड की वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो में चारों लड़कियां घड़ी के कांटे पर अपना दम लगाती नज़र आ रही हैं। एक कांटे पर चारो लड़कियो के जोर लगाने से सभी के साथ धक्का मुक्की होते नज़र आ रही है। दिखाया जा रहा है कि टास्क में आपस में भिड़ी कोएना मित्रा और शहनाज़ गिल एक दूसरे के हाथों से कांटे को छीनने में लगी हुई हैं इसी बीच कोएना कह रही हैं कि हाथ संभालो।
वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि छीना झपटी के कारण घड़ी का कांटा टूट गया है। अब देखना ये होगा की टास्क को पूरा करने के लिए दोबारा मौका मिलेगा या ये टास्क भी रद्द हो जाएगा।