Bigg Boss 13: आज टीवी पर मचेगा धमाल, जब आएगा बिग बॉस- जानिए इस सीज़न की पांच अलग चीजें
Bigg Boss 13 इस सीज़न का काफी कुछ नया होने वाला है। ऐसे हम आपको इस ख़बर में पांच ऐसी ही चीजों के बारे में बता जा रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: बिग बॉस का 13वां सीज़न आने वाले है। यह सीज़न आज (29 सितंबर) को ऑन एयर हो जाएगा। हर बार की तरह इस बार सलमान ख़ान एक बार फिर शो को होस्ट करते नज़र आएंगे। लेकिन इस बार के शो में बहुत कुछ बदलने वाला है। इस सीज़न में काफी कुछ नया होने वाला है। ऐसे हम आपको इस ख़बर में पांच ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1.फीमेल वॉइस- इस बार के बिग कंटेस्टेंट को फीमेल वॉइस आवाज़ सुनाई देगी। इससे पहले बिग बॉस में टॉस्क देने का काम मेल वाइस में होता था। बिग बॉस की सारी सूचना मेल वाइस में सुनाई देती थी। यह भी वायरल हो रहा है कि इस अमीषा पटेल यह काम करेंगे। वह कंटेस्टेंट को टॉस्क देने का काम करेंगे।
2.सेलेब्ल नज़र आएंगे- इस बार बिग बॉस में सिर्फ सेलिब्रिटी ही नज़र आएंगे। इससे पहले कुछ सीज़न में आम लोगों को भी मौका दिया गया था, लेकिन इस बार वापस नियमों में बदलाव किया गया है। इस बार कोई भी आम आदमी नज़र नहीं आएगा।
3.नहीं हुआ प्लास्टिक इस्तेमाल- इस बार बिग बॉस के सेट को नए तरीके से बनाया गया है। इसको बनाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसके बावजूद इस बार घर काफी शानदार दिख रहा है। इसे ओमंग कुमार ने बनाया है।
4.फ़िल्मी सीट में शूटिंग- इस बार बिग बॉस के सेट को लोनवाल से शिफ्ट कर दिया गया है। इस बार सेट का निर्माण मुंबई स्थिच गोरेगांव फ़िल्म सिटी में बनाया गया है। इससे सलमान ख़ान खुश नहीं है। उनका मानना है कि फ़िल्म सिटी जाने में बुरे ट्रैफिक का सामना करना पड़ेगा।
5.कई नए ट्विस्ट- इस बार बिग बॉस में कई नए ट्विस्ट नज़र आने वाला है। इस बार बिग बॉस में डॉग्स नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा कंटेस्टेंट एक महीने के अंदर फाइनल में जगह बना सकते हैं। इसके अलावा कई और ट्विस्ट नज़र आने वाले हैं।