Bigg Boss 13: बिग बॉस घर में फेल हुए खेसारी लाल यादव, नहीं चल सका लंबा सफ़र
Bigg Boss 13 वीकेंड के वार के दिन भोजपुर एक्टर खेसारी लाल यादव को बाहर का रास्ता दिखाया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 में एक के बाद एक धमाकेदार 'वीकेंड का वार' हो रहा है। इस बार वीकेंड के वार के दिन भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को बाहर का रास्ता दिखाया गया। बिग बॉस में यह आखिरी रात काफी शॉकिंग रहा। बिग बॉस ने सभी घर को वालों को लिविंग एरिया में बुलाया। इसके बाद बिग बॉस ने पूछा कि कौन-सा सदस्य योगदान नहीं दे रहा है? अधिकांश लोगों ने खेसारी लाल का नाम चुना। इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया।
खेसारी लाल की एंट्री इस शो के बीच में हुई थी। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही हिंदुस्तानी भाऊ और तहसीन पूनावाला के साथ वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। वह शो में कुछ ज्यादा बोल नहीं रहे थे। हालांकि, वह गलत और सही की मुद्दे पर अपनी राय रख रहे थे। वह घर में एक नपा तुला गेम खेल रहे थे। बिग बॉस ने उन्हें जब बाहर किया, तो दर्शकों के साथ ही साथ घर वालों को भी यह फैसला काफी शॉकिंग लगा। बिग बॉस के इस फैसले से सभी हैरान हैं।
खेसरी के बाहर होने के बाद घर वालों के बीच निराशा दिखी। कुछ सदस्यों के आखों में आंसू भी आए गए। शो के चर्चित खिलाड़ियों में से एक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की आंखों में आंसू थे। वहीं, विशाल अदित्य सिंह भी उनके जाने दुखी नजर आए। इन सबके अलावा हिमांशी ने खेसारी से सुबह हुई बहस के लिए माफी भी मांगी। घर से बाहर जाते वक्त सभी लोगों ने खेसारी को हग किया।
बता दें कि वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर में दाखिल हुए तीसरे सदस्य हैं, जो बाहर जा चुके हैं। इससे पहले तहसीन पूनावाला और अरहान ख़ान को बिग बॉस के घर से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, इन सबके बीच हिंदुस्तानी भाऊ जबरदस्त गेम खेल रहे हैं।