Bigg Boss 13: केआरके की बदजुबानी- माहिरा शर्मा को बताया सबसे खराब लड़की और पारस छाबड़ा को कहा भालू
Bigg Boss 13 कमाल राशिद खान हमेशा कुछ न कुछ विवादित बोल कर विवादों में रहते हैं। केआरके ने फिर कुछ ऐसा बोला है जो माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के फैंस को पसंद नहीं आएगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: कमाल राशिद खान हमेशा कुछ न कुछ विवादित बोल कर विवादों में रहते हैं। केआरके ने फिर कुछ ऐसा बोला है जो माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के फैंस को पसंद नहीं आएगा। केआरके बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं और इस सीजन को भी करीब से फालो भी करते हैं।
दरअसल पिछले एपिसोड में वाइल्ड कार्ड एंट्री मधुरिमा तुली ने माहिरा शर्मा के होंठों पर कमेंट किया था। मधुरिमा ने कहा, मैं घर से निकलने के बाद अपने फोन में उनका नाम बड़े होंठ वाली लड़की के नाम से फीड करेंगी। इसके बाद माहिरा शर्मा और मधुरिमा तुली में जमकर बहस बाजी हुई। अब केआरके ने माहिरा के लुक पर तंज कसे हैं।
केआरके ने लिखा- माहिरा जी आप अपनी तारीफ सुनना चाहती हैं। ठीक है। होंठों वाली शर्मा तुम बिग बॉस 13 की सबसे गंदी दिखने वाली लड़की हो। और तुम्हारा दोस्त पारस छाबड़ा भालू की तरह दिखता है।
केआरके इससे पहले आठ जनवरी को एक ट्वीट किया था। इसमें वह बिग बॉस के मौजूदा सीजन को सॉफ्ट पॉर्न बता चुके हैं। उन्होंने कलर्स चैनल और निर्माताओं से रियालिटी शो की शिकायत की। ट्वीट में उन्होंने लिखा, प्लीज इस बात को समझें। पूरा परिवार साथ में बिग बॉस देखता है। इस तरह की चीजें ना दिखाएं। हम लोग नकली प्रेम कहानी देखने के इच्छुक नहीं हैं।