Move to Jagran APP

Bigg Boss 13 : देवोलीना भट्टाचार्य फूट-फूट कर रो पड़ीं, विशाल आदित्य सिंह ने दिया धोखा

Bigg Boss 13 बिग बॉस में अब हम वाइल्ड कार्ड एंट्री विशाल आदित्य सिंह और देवलीना भट्टाचार्य की लड़ाई देखेंगे। यह जंग तब शुरू होती है जब विशाल आदित्य इधर की बार उधर करने लगते हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 03:48 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 05:22 PM (IST)
Bigg Boss 13 : देवोलीना भट्टाचार्य फूट-फूट कर रो पड़ीं, विशाल आदित्य सिंह ने दिया धोखा
Bigg Boss 13 : देवोलीना भट्टाचार्य फूट-फूट कर रो पड़ीं, विशाल आदित्य सिंह ने दिया धोखा

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13 : बिग बॉस के घर में अब तक हमने सिद्धार्थ शुक्ला और देवलीना भट्टाचार्य को कुछ चीजों के लिए लड़ते देखा है। बिग बॉस में अब हम वाइल्ड कार्ड एंट्री विशाल आदित्य सिंह और देवलीना भट्टाचार्य की लड़ाई देखेंगे। यह जंग तब शुरू होती है जब विशाल आदित्य इधर की बार उधर करने लगते हैं। बिग बॉस के आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो आया है, जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे देवलीना भट्टाचार्य विशाल आदित्य पर फट पड़ती हैं क्योंकि वह उनके सीक्रेट के खुलासे करने लगते हैं। अंत में देवलीना फूट-फूट कर बच्चों की तरह रोने लगती हैं। 

loksabha election banner

होती है नई लड़ाई की शुरुआत

इस वीडियो की शुरुआत में सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं, ये किसने कहा है कि उन्होंने शेफाली जरीवाला से बोला, हिन्दुस्तानी भाऊ को कैप्टन बनाते है। वे फिर रश्मि देसाई को नॉमिनेशन से बचाएंगे। इस पर साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस देवलीना भट्टाचार्य कहती हैं कि ये सिर्फ एक एजम्प्शन था। किसी ने सीधे नहीं कहा था। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला पूछते हैं कि ये किसका एजम्प्शन था। तभी विशाल आदित्य सिंह इस बातचीत में कूद पड़ते हैं। वह कहते हैं कि देवलीना भट्टाचार्य ने उनसे कहा था कि ये सिद्धार्थ शुक्ला की रणनीति है रश्मि देसाई को नॉमिनेशन से बचाने की। इसके बाद देवलीना विशाल पर भड़क जाती हैं। और कहती हैं कि यह उन दोनों लोगों के बीच की बात थी।

विशाल आदित्य पर मतभेद पैदा करने के आरोप

विशाल आदित्य पर दो लोगों के बीच में अनावश्यक मतभेद पैदा करने के आरोप लगते हैं। इस पर विशाल कहते हैं कि वह एक पुरुष हैं। वह दूसरे लोगों के बीच में अनावश्यक मदभेद उत्पन्न नहीं करते हैं। पर देवलीना सुनती ही नहीं हैं कि विशाल क्या कह रहे हैं। वह उन पर बुरी तरह भड़कते हुए दो चेहरे वाले इंसान होने का आरोप लगाते हैं। इसके बाद वह बुरी तरह रोने लगती हैं। आप यहां यह पूरा वीडियो देख सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.