Bigg Boss 13: घर में धीरे-धीरे रोचक हो रहा है मुकाबला, जानें- कैसा रहा 10वां दिन?
Bigg Boss 13 Day 10 HIGHLIGHTS बिग बॉस के 10वें दिन क्वीन की रेस के लिए संग्राम हुआ जिसमें मटकी फोड़कर क्वीन चुनने की प्रक्रिया हुई। जानते हैं 10वें दिन घर में क्या हुआ...
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट्स के बीच संग्राम अब बढ़ता जा रहा है। 10वें दिन घर में क्वीन बनने की रेस का आयोजन हुआ, जिसमें कुछ महिला प्रतिभागी तो रेस से बाहर हो गई हैं। इस रेस के लिए सभी कंटेस्टेंट्स रानी के गेटअप में तैयार थीं और अन्य साथियों की मदद से उन्हें रेस में बने रहना था। ऐसे में जानते हैं कौन-कौन रेस से बाहर हुआ और कौन रेस में बरकरार है....
नियमों में हुए बदलाव
बिग बॉस के शुरू होने के बाद अब घर में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब शहनाज और पारस को राशन मैनेजमेंट तो रश्मि और देवोलीना को कुकिंग की ड्यूटी दे दी गई है। वहीं अब घर वाले अपने पसंद के हिसाब से किसी को भी अपना बेड पार्टनर चुन सकते हैं जबकि पहले पार्टनर खुद से चुनने का मौका नहीं था।
किस-किस के बीच हुई बहस
10वें दिन सबसे पहले शेफाली और सिद्धार्थ डे के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। वहीं देवोलीना और शहनाज के बीच फिर राशन को लेकर बहस हुई। सिद्धार्थ अपने प्रोपर डाइट की मांग कर रहे हैं लेकिन आटे की कमी के कारण ऐसा मुमकिन नहीं है। पारस और असीम के बीच उनकी ड्यूटी को लेकर बहस हुई।
हंसी मजाक में भी कमी नहीं
दूसरी शहनाज सभी घरवालों को भूत बनकर डरा रही थीं, जिसे देखकर सभी घर वाले हंस रहे हैं। शहनाज फनी मूवमेंट के साथ कोएना मित्रा का मजाक भी उड़ा रही थीं।
शुरु हुआ रानी टास्क
इस टास्क में सभी रानियों की जान एक मटकी मे रखी हुई है और लड़कियां अपनी विरोधी रानी की मटकियों को नुकसान पहुंचा सकती है। इस टास्क में जिस महिला प्रतिभागी की मटकी आखिरी सलामत रहेगी, वो क्वीन बनेंगी। इसके लिए महिलाओं के कपड़े भी अलग थे। वहीं टास्क शुरू होते ही देवोलीना ने शेफाली बग्गा का मटका तोड़ते हुए उन्हें क्वीन बनने की रेस से बाहर कर दिया है।