Move to Jagran APP

Swami Om का विवादों से रहा था पुराना नाता, बिग बॉस में जाने से लेकर महिला से थप्पड़ खाने तक, जानें उनकी कई बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी

स्वामी ओम को करीब तीन महीने पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसी की वजह से उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के बाद वह ठीक भी हो गए थे और बाद में उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 03:41 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 03:41 PM (IST)
Swami Om का विवादों से रहा था पुराना नाता, बिग बॉस में जाने से लेकर महिला से थप्पड़ खाने तक, जानें उनकी कई बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी
Bigg Boss 10 Contestant Swami Om Died Because of Paralysis Know About His Top Most controversies

नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस टीवी के शो 'बिग बॉस 10' के विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। स्वामी ओम को करीब तीन महीने पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसी की वजह से उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के बाद वह ठीक भी हो गए थे और बाद में उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि ठीक होने के बाद कमज़ोरी की वजह से उन्हें चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन इसके बाद ही उन्हें करीब 15 दिन पहले ही पैरालेसिस हो गया था। इसकी वजह से उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया था और धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई। आपको बता दें कि स्वामी ओम का विवादों से गहरा नाता रहा है। यही नहीं उन पर कई गंभीर अरोप लगने के साथ ही लाइव शो में मारपीट को लेकर भी वह काफी चर्चा में रहे। आइए एक नजर डालते हैं स्वामी ओम के बड़े और चर्चित विवादों पर...

loksabha election banner

स्वामी ओम 'बिग बॉस' सीजन 10 से चर्चा में आए थे। उनकी कई हरकतों पर सवाल भी उठे थे जिसके बाद उन्हें बिग बॉस के घर से निकाल दिया गया था। यही नहीं बिग बॉस के घर में लगभग उनका सभी कंटेस्टेंट संग तगड़ा विवाद रहा है।  

बाबा स्वामी ओम ने एक बार एक महिला सेलेब को लात मारने वाली बात भी बताई थी। इस बात का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उसने ट्रांसपेरेंट कपड़े पहने थे और उनकी कमर मे दर्द था, जिसे भगाने के लिए उन्होंने उसे लात मारी थी। बाबा के अनुसार उस सेलेब का दर्द गायब हो गया। हालांकि बाबा ने उस सेलेब का नाम नहीं बताया। 

स्वामी ओम उस वक्त भी चर्चा में आए थे जब एक टीवी चैनल पर लोगों ने उन्हें एक महिला के साथ हाथापाई करते हुए देखा गया था। दरअसल, ये शो एक लाइव शो था। उनका ये शो राधे मां के मुद्दे पर बेस्ड था। स्वामी राधे मां की साइड ले रहे थे तभी वहां मौजूद एक महिला गेस्ट ने इस बात का विरोध किया तो उस महिला के निजी जीवन को लेकर उटपटांग कहने लगे थे। इस पर गुस्साई महिला ने उन पर हाथ उठाने की कोशिश थी। इस इसी बात को लेकर दोनें में जमकर हाथपाई हुई थी।   

यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त, 2017 को स्वामी ओर को निजता जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर उनपर दस लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया था। हलांकि बाद में इस मामले में बीते साल कोर्ट ने उन्हें जुर्माने के 10 लाख की जगह 8 हफ्ते में 5 लाख रुपए जमा करवाने कहा था। 

जानें कौन थे स्वामी ओम...

स्वामी ओम खुद को बहुत बड़े ज्योतिष मानते थे। यही नहीं वह खुद को तांत्रिक भी कहते थे। बाबा का कहना है कि उन्होंने ज्योतिष में पीएचडी किया था साथ ही उनकी संस्कृत भाषा में बहुत अच्छी पकड़ भी है। बाबा धर्म विषय पर होने वाली चर्चाओं में अपने विचार रखते थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.