भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa 'नच बलिए 9' में इस कंटेस्टेंट को करेंगी बेनकाब , देखें वीडियो
बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट रह चुकी मोनालिसा जल्द ही नच बलिए 9 शो में अपनी बातों से तड़का लगाने आ रही हैं। मोनालिसा के साथ इनके पति भी मंच पर नज़र आने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' से फेम पाने वालीं भोजपुरी एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहीं हैं। मोनालिसा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयरी की थीं जिनमें वे 'नच बलिए 9' के मंच पर अपने पति संग नज़र आ रही हैं।
मोनालिसा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से 'नच बलिए 9' की होस्ट और एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।जिसके साथ वे लिखती हैं, हम प्यारी, खूबसूरत और हमारी पसंदीदा रवीना टंडन से मिले, विक्रम और मैं इस हफ्ते के वीकेंड में शो पर परफॉर्म करेंगे।
यह भी पढ़ें: KBC 11: Amitabh Bachchan की एक झलक पाने को बंगले के सामने किया था घंटों इंतजार, अब बनाया ये रिकॉर्ड
इसके पहले भी स्टार प्लस के अकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई थी, जिसमें दिखाया गया था कि मोनालिस जल्द ही शो की सबसे विवादित जोड़ी विशाल और मधुरिमा की क्लास लगाने आने वाली हैं। प्रोमो वीडियो में मोनालिसा मधुरिमा को बेनकाब करने का जिक्र कर रही थीं।
'नच बलिए 9' के मंच पर मोनालिसा अपने पति विक्रम सिंह के साथ नज़र आने वाली हैं। 'बिग बॉस 10' से बाहर आने के तुरंत बाद मोनालिसा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्रम से 2017 में शादी कर ली थी। दोनों ने नच बलिए के 8वें सीज़न में साथ भाग लिया था। फिलहाल मोनालिसा स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सूपरनेचुरल शो नज़र में डायन का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं।
'नच बलिए 9' शो में विशाल और मधुरिमा की जोड़ी पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है, ऐसे में जब मोनालिसा शो में मधुरिमा के खिलाफ आवाज़ उठाएंगी तो जाहिर है कि फिर एक बार मंच पर विवाद दिखाई देगा। मोनालिसा की मौजूदगी शो में कितना तड़का लगाएगी ये तो देखने पर ही पता चलेगा।