लाल साड़ी पहनकर मोनालिसा ने फैंस को किया 'अलर्ट', तस्वीरें देख लोग बोले 'डायन वापस आ गई'
मोनालिसा के लुक्स पर भी लोग फिदा रहते हैं। ऐसे में मोनालिसा भी कोई मौका नहीं छोड़ती हैं अपने फैंस सरप्राइज देने का। अब हाल ही में मोनालिसा ने ऐसा ही कुछ करते हुए अपने फैंस को अलर्ट कर दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से हिंदी टेलीविजन पर अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। मोनालिसा अपनी एक्टिंग और अलग किरदारों से तो लोगों का दिल जीत ही लेती हैं लेकिन उनके लुक्स पर भी लोग फिदा रहते हैं। ऐसे में मोनालिसा भी कोई मौका नहीं छोड़ती हैं अपने फैंस सरप्राइज देने का। अब हाल ही में मोनालिसा ने ऐसा ही कुछ करते हुए अपने फैंस को अलर्ट कर दिया है।
दरअसल मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो पैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने अपने फैंस को भी अलर्ट कर दिया है।मोनालिसा ने फैंस को अलर्ट किया है अपनी खूबसूरत का कायल होने से बचाने के लिए। क्योंकि उन्होंने इतनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा लाल रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। लाल साड़ी में मोनालिसा गजब की खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा का लुक पूरी तरह से उनके 'डायन' के किरदार से मेल खा रहा है जो उन्होंने धारावाहिक 'नजर' में निभाया था। इन फोटोज को देखकर मोनालिसा के फैंस को भी इस धारावाहिक की याद आ गई।
मोनालिसा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों पर मोनालिसा के फैंस कमेंट कर उनसे पूछ रहे हैं कि क्या 'नजर' दोबारा से शुरू होने वाला है। तो वहीं कई लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हो रहे हैं। बता दें कि मोनालिसा ट्रेडिशनल और वेस्टर्न अपने दोनों ही लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। बीते दिनों उन्होंने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की थीं। जिन्हें खूब पसंद किया गया था।