भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने डीप नेक क्रॉप टॉप के साथ पहनी इतनी छोटी पैंट, यूजर ने कहा - 'उफ्फ ये दूसरी तस्वीर...'
हाल ही में मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिला था। मोनालिसा की यह तस्वीर किसी समुद्र किनारे की हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Actress Monalisa Bold Photos : भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा ने कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा वह कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। एक्टिंग के साथ मोनालिसा अपनी बोल्ड पर्सनालिटी के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर से एक्ट्रेस का हॉट अंदाज फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है। यहां दखें तस्वीरें...
View this post on Instagram
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरो में भोजपुरी क्वीन एक बार फिर से अपने लुक से फैंस को दीवाना बना रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने डीप नेक स्लीवलेस टॉप के साथ बेहद शॉर्ट पैंट पहनी हुई है। इस को साथ ही उन्होंने काले रंग का चश्मा लगाया हुआ है। इस दौरान वह बेहद ही हॉट पोज देती दिख रही हैं। मोनालिसा की इस तस्वीर को हमेशा की तरह ही फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर सोशल मीडिया पर मोनालिसा के चाहने वाले उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि हाल ही में मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिला था। मोनालिसा की यह तस्वीर किसी समुद्र किनारे की हैं। तस्वीर में उन्होंने प्रिंटेड ब्रालेट पहनी हुई है। इसके साथ मोनालिसा ने मैचिंग मीनी स्कर्ट भी डाली है। साथ ही उन्होंने हैट भी पहनी हुई है। जो उनके हॉट और बोल्ड अंदाज को बढ़ा रहा है। तस्वीर में मोनालिसा समुद्र किनारे रेत में लिपटी दिख रही हैं। इस तस्वीर में उनका बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए 'नजर' एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'सूरज, समुद्र, रेत और मैं।'