Move to Jagran APP

हॉट बिकिनी पहन पति संग स्विमिंग पूल में उतरतीं मोनालिसा, एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीर देख फैंस दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। पति के साथ उनकी नई बोल्ड तस्वीर ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं जिसमें उनका अलग अवतार देखने को मिल रहा है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:55 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:55 AM (IST)
हॉट बिकिनी पहन पति संग स्विमिंग पूल में उतरतीं मोनालिसा, एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीर देख फैंस दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन
पति संग भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा- तस्वीर : Instagram: aslimonalisa

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा एक्टिंग के साथ अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी इन पोस्ट्स को फैंस भी हाथों हाथ लेते हैं और खूब पसंद करते हैं। अब एक बार फिर से मोनालिसा अपने बेहद हॉट और बोल्ड तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं।

prime article banner

मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ अपने बेहद बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विक्रांत सिंह के साथ अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर में मोनालिसा पति के साथ स्विमिंग पूल में उतरती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में उन्होंने ब्लू कलर की प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है। साथ ही खुद को खूबसूरत बनाने के लिए दो चोटी भी की हुई हैं। वहीं मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ने भी स्विमिंग पूल में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में मोनालिसा को हॉट और बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। पति के साथ मोनालिसा की यह थ्रोबैक तस्वीर है।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'दिन की शुरुआत पॉजिटिविटी के के साथ करें।' पति के साथ मोनालिसा ने यह हॉट और बोल्ड तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि मोनालिसा ने कल यानी 17 जनवारी को अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मनाई।

उन्होंने साल 2017 में भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। इन दोनों ने टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। शादी की पांचवी सालगिरह के मौके पर मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ अपनी रोमांटिक और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री का हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.