भारती सिंह भी हैं एक आदत से मजबूर
साथ ही उनके फ़ियांस हर्ष को भी शो का हिस्सा बनने का मौका मिला है। यही वजह है कि भारती बहुत खु़श हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अब आप सोच रहे होंगे कि भारती सिंह की कौन सी आदत के बारे में हम बात कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि चर्चा यहां भारती सिंह के रियल नहीं बल्कि रील लाइफ की हो रही है। दरअसल, भारती सिंह सोनी टीवी सब चैनल के शो आदत से मजबूर में नज़र आने वाली हैं।
हालांकि शो में वह कैमियो ही किरदार में होंगी। लेकिन यह मजेदार एपिसोड होने वाला है। आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि सिटी चक्कर गैंग सैम, दीया, जेडी और सनी भारती सिंह के इंटरव्यू के लिए जायेंगे। इसी दौरान जब भारती स्टेज पर जायेंगी तो अचानक से कंडेल उनके सिर पर गिर जायेगा। वही दूसरी तरफ जेडी और सनी भारती को बचाने के लिए स्टेज पर चले जायेंगे। रंजन की चोरी पकड़ी जायेगी, चूंकि वह कंडेल सेटिंग रूम में पकड़ा जायेगा। फिर रंजन को पुलिस कस्टडी में ले लिया जायेगा। वही सिटी गैंग की यही कोशिश होने वाली है कि वह लोग रंजन को निर्दोष साबित कर दें।
यह भी पढ़ें: चलती कार से गिर पड़ी प्रियंका चोपड़ा, Video हो रहा है वायरल
इस बारे में भारती सिंह ने कहा है कि शो में वह अपना किरदार निभाने जा रही हैं। साथ ही उनके फ़ियांस हर्ष को भी शो का हिस्सा बनने का मौका मिला है। यही वजह है कि भारती बहुत खु़श हैं। आपको बता दें कि, मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अगले महीने यानी 3 दिसंबर को शादी कर रही हैं। ज़ाहिर है हर लड़की की तरह भारती भी अपने शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस बीच भारती अपने होने वाले दूल्हे हर्ष लिम्बचिया के संग चर्चा में हैं। ताज़ा अपडेट यह है कि इस जोड़ी ने अपना एक वेडिंग सांग लॉन्च किया है।