यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Kapil Sharma Show: क्या ड्रग्स केस के बाद शो में रहेंगी भारती सिंह? जानें- क्या है अटकलें!
The Kapil Sharma Show मशहूर टीवी कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर टीवी कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में भारती सिंह को ड्रग्स केस को लेकर गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अगले दिन ही कॉमेडियन को जमानत मिल गई थी। अब खबरें आ रही हैं कि भारती के इस केस और उसके बाद हुई गिरफ्तारी से उनके करियर पर भी असर पड़ सकता है और कॉमेडियन के हाथ से द कपिल शर्मा शो जैसा हिट शो जा सकता है। भारती सिंह द कपिल शर्मा शो की कास्ट का अहम हिस्सा हैं और उन्हें काफी पसंद किया जाता है और उनके फैंस उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स के मन में भी यही सवाल है कि क्या इस गिरफ्तारी के बाद कॉमेडियन को शो से बाहर कर दिया जाएगा। वैसे तो अभी तक इस मामले में शो मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। स्पॉटब्वॉय की एक खबर में कहा गया था कि एक्ट्रेस का शो से पत्ता साफ हो सकता है और मेकर्स उन्हें शो से बाहर कर सकते हैं। इस खबर से भारती सिंह के फैंस काफी नाराज हो सकते हैं।
मगर अब कुछ रिपोर्ट्स यह भी आ रही हैं कि शो मेकर्स ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है और कॉमेडियन को शो से बाहर नहीं किया गया है। ऐसे में दर्शक उन्हें आगे भी कॉमेडी करते हुए देख पाएंगे। लेकिन, फिर भी अभी तक उनके शो में बने रहने को लेकर कुछ ऑफिशियल नहीं हुआ है। अब इसका पता कपिल शर्मा के आगामी एपिसोड में पता चलेगा कि उन्हें शो में आगे बरकरार रखा जाएगा या नहीं।
गौरतलब है कि भारती सिंह के घर पर एनसीबी ने छापा मारा था और इस दौरान एनसीबी अफसरों को उनके घर से गांजा बरामद हुआ था। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया गया और उनके पति के साथ उनसे पूछताछ की गई। इस पूछताछ में कपल ने गांजा लेने की बात कबूली थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अभी हाल ही में उन्हें जमानत दी गई है।
