भारती सिंह ने घर पर माता की चौकी रखी, अब शादी 3 दिसंबर को
भारती ने महिलाओं को कॉमेडी के मंच पर एक अलग पहचान दी है। साल 2012 में भारती को इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है।
मुंबई। प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह 3 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। भारती के होने वाले दूल्हे हर्ष लिम्बचिया हैं। शादी को लेकर हर्ष-भारती और उनके परिजन भी काफी उत्साहित हैं। बुधवार को भारती के घर पर शादी से जुड़े आखिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारती सिंह के घर पर माता की चौकी रखी। घर पर यह शादी से जुड़ आखिरी कार्यक्रम था। इस दौरान भारती के साथ हर्ष भी मौजूद थे। दोनों ने मिलकर माता की चौकी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ने मीडिया से बातचीत भी की। आपको हमने बताया था कि भारती ने एक दिन पहले चूड़ा रस्म पूरी की थी। इस मौके पर भारती ने खूब ठुमके भी लगाए थे जिसकी तस्वीरें हमने आप तक पहुंचाई थी। इससे पहले दोनों अपना वेडिंग सॉन्ग भी लॉन्च कर चुके हैं। बता दें कि भारती और हर्ष ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, जजों से कम प्वाइंट मिलने के कारण यह जोड़ी शो की शुरुआत में ही बाहर हो गई थी। इसके अलावा भारती और हर्ष ने कॉमेडी शो ‘कॉमेडी क्लासेस’ और कॉमेडी सर्कस में भी एक साथ काम किया है। बहरहाल, भारती हर्ष के साथ अक्सर अपने इन्स्टाग्राम पर फ़ोटोज़ शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: IFFI में बिग बी को इंडियन फिल्म पर्सनॉलिटी अॉफ द ईयर अवॉर्ड से नवाज़ा गया, पढ़िए बेहतरीन स्पीच
भारती ने महिलाओं को कॉमेडी के मंच पर एक अलग पहचान दी है। साल 2012 में भारती को इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है। उनको पुल्कित सम्राट और यामी गौतम की फ़िल्म 'सनम रे' में भी देखा है। अब घर के सारे कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं। और इंतजार सिर्फ 3 नवंबर का है जब भारती और हर्ष शादी करेंगे।