Bhabhi Ji Ghar Par Hain: क्या सौम्या टंडन की जगह शो में नजर जाएंगे 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला? जानें पूरी खबर
Bhabhi Ji Ghar Par Hain को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे जानकर आपका दिल एक बार को जरूर टूट सकता है। ये खबर शो की अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन से जुड़ा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' दर्शकों का पसंदीदा सीरियल है। इस शो के सभी कैरेक्टरर्स को लोग काफी पसंद करते हैं। शो ने शुरू से ही काफी धमाल मचा रखा है। वहीं अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे जानकर आपका दिल एक बार को जरूर टूट सकता है। ये खबर शो की अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन से जुड़ा है। खबरों की मानें तो अब उनकी जगह सीरियल में कोई और एक्ट्रेस नजर आने वाली है।
View this post on Instagram
हलांकि अभी तक सौम्या टंडन और शेफाली जरीवाला की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर सौम्या शूटिंग पर नहीं आएंगी तो निर्माता को उन्हें रिप्लेस करना होगा। वहीं अभी निर्मताओं ने सौम्या के रिप्लेसमेंट को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है।
बता दें कि हाल ही में सौम्या टंडन ने कोविड-19 में दोबारा शूटिंग शुरू करने को लेकर भी चिंता व्यक्त की थी। वहीं जब से उनकी हेयरड्रेसर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक्ट्रेस घर पर ही अपना समय बिता रह हैं। तब से सौम्या और भी डर गई हैं।
आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला साल 2002 में रिलीज हुए गाने ‘कांटा लगा’ से पॉपुलर हुई थीं। शेफाली का ये गाना उस वक्त काफी हिट हुआ था। इस गाने ने शेफाली जरीवाला रातों-रात स्टार बना दिया था। इसी गाने को बाद से ही वह ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से फेमस हो गई थीं। वह बिग बॉस शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।