Move to Jagran APP

Bhabiji Ghar Par Hai: अंगूरी भाभी का हॉलीवुड लुक देख दीवाने हो जाएंगे विभूति जी, आप भी दिल थाम कर देखें

‘भाबीजी घर पर हैं! शो की खास बात ये है कि ये कानपुर पर बेस्ड है। इसकी भाषा लोगों को काफी पसंद आती हैं। ये शो ही नहीं बल्कि इसके सभी कलाकार भी हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं।

By JagranEdited By: Priti KushwahaPublished: Sat, 24 Sep 2022 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 08:42 PM (IST)
Bhabiji Ghar Par Hai: अंगूरी भाभी का हॉलीवुड लुक देख दीवाने हो जाएंगे विभूति जी, आप भी दिल थाम कर देखें
Photo Credit : Shubhangi Atre Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का फैमस काॅमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!' दर्शकों का लंबे वक्त से मनोरंजन कर रहा है। इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। कानपुर पर बेस्ड इस शो में पड़ोसियों के बीच होने वाली छोड़छाड़ लोगों को काफी पसंद आती है। वहीं शो में एक ऐसा कैरेक्टर भी है जो अपने खास अंदाज ‘सही पकड़े हैं...' से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, आपने भी सही पकड़ा है, हम अंगूरी भाभी की बात कर रहे हैं। उनकी सादगी और नटखटपन लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। शो में अंगूरी का किरदार एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे प्ले कर रही हैं। शो में भले ही वो अपने सिंपल लुक वाली महिला का रोल निभा रही हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड हैं। वो अक्सर अपनी बोल्ड बोल्ड तस्वीरें के जरिए फैंस के होश उड़ाती हैं। इसी बीच उनकी एक लेटेस्ट तस्वीर चर्चा में बनीं है। इसमें शुभांगी अपने लुक से हर किसी के दिल पर बिजली गिराती नजर आ रही हैं। यहां देखें तस्वीर...

loksabha election banner

ब्लैक आउफिट में लग रही हैं बला की खूबसूरत

अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो फुल ब्लैक आउफिट में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का स्लीवलेस गाउन पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने सिर पर लाल गुलाब का हेयर बैंड लगा रखा है। वहीं उनके पीछे का बहते हुए पानी का नजारा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस दौरान शुभांगी ने का लाइट मेकअप उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस तस्वीर का अबतक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shubhangi Atre (@shubhangiaofficial)

अंगूरी भाभी का ऐसा रूप नहीं देखा होगा पहले

आपको बता दें कि हाल ही शुभांगी अत्रे ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में शुभांगी का अवतार हर किसी के होश उड़ा रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुभांगी व्हाइट कलर का बेहद ही पतला यानी ट्रांस्पेरेंट ड्रेस पहना हुआ था। वहीं इस ड्रेस को पहन कर वो झरने के पानी में नहाती दिख रहीं थीं। इस दौरान शुभांगी अलग-अगल अंदाज में पोज देती नजर आईं थीं। वहीं पानी में भीगने की वजह से वो कुछ जगहों पर ऊप्स मोमेंट का शिकार होती दिख रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.