विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhabi Ji Ghar Par Hai: अंगूरी भाबी की सास 10 साल बाद ही हो गयीं थी पति से अलग, डिप्रेशन की वजह से झेलनी पड़ी थी मुश्किलें

By Tanya AroraEdited By:
Published: Sun, 19 Jun 2022 11:59 AM (IST)

सीरियल भाबी जी घर पर हैं की अंगूरी भाबी उर्फ शुभांगी अत्रे की जिंदगी के बारे में तो उनके फैंस ...और पढ़ें

Bhabi Ji Ghar Par Hai fame soma Rathod separate husband after 10 years. Photo Credit- Instagram
Bhabi Ji Ghar Par Hai fame soma Rathod separate husband after 10 years. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhabi Ji Ghar Par Hain Soma Rathore Struggle: टीवी का कॉमेडी सटायर शो 'भाबी जी घर पर हैं' लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है। अंगूरी भाबी के बोलने के अदा हो, या फिर विभूति जी का फ्लर्ट करने का अंदाज, यह शो लोगों को खूब हंसाता है। 'भाबी जी घर पर हैं' के इन्हीं किरदारों में से एक किरदार हैं अंगूरी भाबी की सास और मनमोहन तिवारी की मां 'अम्मा जी' का। इस किरदार में टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सोमा राठौड़ नजर आ रही हैं। सोमा राठौड़ शो में भले ही कम समय के लिए आती हों, लेकिन वह जब-जब आती हैं तो फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाते। लेकिन परदे पर हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान रखने वालीं सोमा राठौड़ असल जिंदगी में डिप्रेशन तक झेल चुकी हैं।

10 साल साथ रहने के बाद पति से अलग हो गई थीं सोमा राठौड़

सोमा राठौड़ परदे पर भले ही सबको हंसाती हो और रील लाइफ में उनकी जिंदगी कितनी भी नॉर्मल लगती हो, लेकिन रियल लाइफ में उन्हें काफी मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सीमा ने सिर्फ 23 साल की उम्र में शादी कर ली थी। वह अपने पति से सोशल साइट के जरिए मिलीं, दोनों में प्यार हुआ और कुछ महीनों में ही दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। लेकिन शादी के ठीक 10 साल बाद दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव आए, जिसके बाद सोमा ने पति से तलाक ले लिया, और वह डिप्रेशन का शिकार हो गयीं।

View this post on Instagram

A post shared by SOMA RATHOD (Ammaji) (@somarathodofficial)

बचपन से ही सोमा बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

सोमा राठौड़ का जन्म रायपुर में हुआ था, बल्कि उनका लालन-पालन नेपाल में हुआ था। सोमा को बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी थी। लेकिन उनका अभिनेत्री बनने का ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। सोमा राठौर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा था कि, 'मैं 100 रुपये लेकर घर से निकलती थी। उस में ही मुझे अपना पूरा खर्चा चलाना पड़ता था। काम की तलाश में में मैं अंधेरी में घूमती थी, बोरीवली से अंधेरी ट्रेन से जाती थी। वहां 3 रुपये में नींबू पानी पीती थी। फिर दिनभर ऑडिशन देती थी, मीटिंग के लिए भटकती रहती थी।

View this post on Instagram

A post shared by SOMA RATHOD (Ammaji) (@somarathodofficial)

इन कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं सोमा राठौड़

'भाबी जी घर पर हैं' के अलावा भी सीमा कई कॉमेडी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी कॉमेडी टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है। सोमा राठौड़ को 'लापतागंज' सीरियल में मिर्चा का रोल निभाकर टीवी इंडस्ट्री में पहचान मिली थी।