'भाभी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' की इस हरकत पर भड़के लोग, वीडियो देख कहा- 'क्या आपको अपनी संस्कृति नहीं पता...'
शो में अंगूरी भाभी का रोल एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। शो में शुभांगी ने भले ही गांव की एक सीधी सादी दिखने वाली महिला का रोल प्ले कर रही हैं लेकिन रियल लाइफ में वह काफी बोल्ड हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bhabi Ji Ghar Par Hai: एंड टीवी पर आने वाले फेमस कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' दर्शकों को काफी पसंद आती है। यही वजह से है कि ये शो बीते काफी वक्त से टीवी पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। शो में काम करने वाले कैरेटर यानी तिवारी जी, सक्सेना जी और विभूति नारायण मिश्रा से लेकर सभी कलाकारों की अपनी खास फैंन फॉलोइंग हैं। लेकिन अगर दर्शकों को सबसे ज्यादा किसी की नटखट अदाएं भाती हैं तो वो कई और नहीं बल्कि 'अंगूरी भाभी' हैं। शो में 'अंगूरी भाभी' का रोल एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। शो में शुभांगी ने भले ही गांव की एक सीधी सादी दिखने वाली महिला का रोल प्ले कर रही हैं लेकिन रियल लाइफ में वह काफी बोल्ड हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपने एक वीडियो को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने उनकी इस हरकत के चलते उन्हें संस्कृति तक की याद दिलाई। यहां देखें वीडियो...
View this post on Instagram
'अंगूरी भाभी' यानी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियों में आप देख सकते हैं कि शुभांगी ब्लू डेनिम शॉर्ट वनपीस ड्रेस पहन कर सूजर को जल (अर्घ्य) चढ़ा रहीं हैं। इस दौरान उन्होंने बड़ा सा गॉग्ल लगाया हुआ है। साथ ही एक बैग को क्रॉस कर कैरी किया हुआ है। इस वीडियो में ध्यान देने वाली बात ये है कि उन्होंने सूजन को अर्घ्य देते वक्त चप्पल पहना हुआ है। बस यही बात फैंस को पसंद नहीं आई। चप्पल पनह कर सूरज को जल देता देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए हैं। इस पर कमेंट कर लगतार यूजर्स इसी बात को लेकर उनकी क्लास लेते नजर आ रहे हैं।
शुभांगी अत्रे के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'चप्पल पहनकर जल नहीं चढ़ाया जाा..क्या आपको अपनी संस्कृति नहीं पता।' वहीं दूसरा लिखता है, 'शूज उतारने से पैर गंदे हो जाएंगे मैम।' एक ने लिखा, 'सैंडल तो उतार देती मैम। एक ने लिखा, 'चप्पल पहन के पूजा कौन करता है? हिंदू होके इतना भी नहीं मालूम क्या।' इस तरह के न जानें कितने कमेंट्स शुभांगी के इस वीडियो पर आ रहे हैं।