Move to Jagran APP

Bade Achche Lagte Hain 2: अभी- अभी तो करीब आ रहे थे राम और प्रिया, क्या इस तरह जुदा होंगी राहें!

इस धारावाहिक की कहानी और किरदार लोगों को खूब पसंद आए थे। इस धारावाहिक की सफलता को देखते हुए इसका दूसरा सीजन नई कास्ट के साथ लाया गया है। इसके दूसरे सीजन को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 03:38 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 03:38 PM (IST)
Bade Achche Lagte Hain 2: अभी- अभी तो करीब आ रहे थे राम और प्रिया, क्या इस तरह जुदा होंगी राहें!
बड़े अच्छे लगते हैं 2, फोटो साभार: Instagram Fanpage

 नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2014 में आया टेलीविजन धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' उस समय का सुपरहिट धारावाहिक रहा। इस धारावाहिक में बिजनेस टायकॉन राम कपूर और एक आम परिवार से साधारण लड़की प्रिया शर्मा की जबरन शादी करवा दी जाती है। इस धारावाहिक की कहानी और किरदार लोगों को खूब पसंद आए थे। इस धारावाहिक की सफलता को देखते हुए इसका दूसरा सीजन नई कास्ट के साथ लाया गया है। इसके दूसरे सीजन को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' धारावाहिक में इस बार मुख्य किरदार में दिशा परमार और नकुल मेहता नजर आ रहे हैं। नकुल धारावाहिक में राम कपूर और दिशा परमार धारावाहिक में प्रिया सूद का किरदार निभा रहे हैं। राम और प्रिया की शादी दोनों के भाई- बहन की शादी करवाने के लिए हुई है। दोनों ने इस शादी को अब तक पूरी तरह से अपनाया नहीं है। ये शादी राम और प्रिया के लिए एक समझौता है। लेकिन अब लगता है कि राम और प्रिया धीरे- धीरे एक दूसरे के करीब आ रहे हैं।

हालांकि इसी बीच राम और प्रिया के जुदा होने की वजह भी सामने आ रही है। दरअसल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में इन दिनों राम और प्रिया दोनों एक दूसरे के मन को टटोलने में लगे हुए हैं। राम और प्रिया दोनों को लगता है कि शायद अब वो एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। लेकिन हाल ही में सामने आए शो के नए प्रीकैप में दिखाया जा रहा है कि राम और प्रिया करीब आने के साथ ही दूर भी जा रहे हैं।

शो के आगामी एपिसोड में दिखाया जाने वाला है कि राम और प्रिया कुछ बात कर रहे होते हैं। इतने में प्रिया राम से अपनी दवाई खाने के लिए कहती है। राम अपने कमरे में जा ही रहा होता है कि उसे अचानक चक्कर आने लगता है। राम प्रिया को आवाज लगाता है और इतने में ही राम की नाक से खूब बहने लगता है। प्रिया भी राम को देख बौखला जाती है और तेजी से उसकी ओर बढ़ती है। इसके बाद राम अपनी पत्नी प्रिया की बाहों में बेहोश हो जाता है। राम और प्रिया की कहानी की कहानी अभी- अभी ट्रैक पर आना शुरू हुई थी। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इनकी कहानी इस नए मोड़ के बाद क्या रुख लेती है।

View this post on Instagram

A post shared by badeacchelagtehain2 (@_devakshi_rampriya_)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.