Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayesha Khan ने अभिषेक कुमार के साथ शेयर किया इतना Cute वीडियो, फिर कहा- 'शायद बाद में डिलीट कर दूं'

    Ayesha Khan ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बिग बॉस 17 फेम Abhishek Kumar के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए आयशा ने हिंट दिया कि वह बाद में इस वीडियो को डिलीट कर देंगी। बीते दिन आयशा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने हाथ में ड्रिप लगाए फोटो शेयर की थी।

    By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sun, 17 Mar 2024 10:26 AM (IST)
    Hero Image
    आयशा खान ने अभिषेक कुमार के साथ शेयर किया वीडियो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ayesha Khan Viral Video: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' (Bigg Boss 17) से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, वो भी अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो में आयशा खान यूं तो मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का पर्दाफाश करने आई थीं, लेकिन एक्स ब्वॉयफ्रेंड के खास दोस्त अभिषेक के साथ उनकी खूब जमी थी। शो से निकलने के बाद आयशा ने मुनव्वर की जगह अभिषेक को सपोर्ट किया था। दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड भी दिखाई दिया। अब आयशा और अभिषेक का नया वीडियो सामने आया है।

    अभिषेक संग डांस करती दिखीं आयशा

    आयशा खान ने 16 मार्च 2024 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक कुमार भी नजर आए। क्लिप में आयशा के कुछ खूबसूरत मोमेंट्स कैद हैं। मोमोज खाने से लेकर सड़कों पर घूमने तक वीडियो में अभिनेत्री ने खास पलों को शामिल किया। एक जगह वह अभिषेक के साथ क्लब में डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)

    आयशा खान ने वीडियो के बैकग्राउंड में 'प्रेमिका ने प्यार से' गाना लगाया है और इस क्लिप को क्यूट बताया है, लेकिन यह भी कहा कि शायद वह इसे डिलीट कर देंगी। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "क्यूट लग रहा है। हो सकता है कि बाद में डिलीट कर दूं।"

    यह भी पढ़ें- 'इश्क निभाऊं, कैसे भुलाऊं', Ayesha Khan ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ऐसा वीडियो, ट्रोल्स की बोलती कर दी बंद!

    फैंस दे रहे रिएक्शन

    लोगों को आयशा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक ने कहा, "यह गाना आपके लिए ही बना है।" एक ने वीडियो में अभिषेक को नोटिस किया। लोगों ने आयशा और अभिषेक को 'अभीषा' भी बुलाया और उन्हें साथ देखकर खुश हुए। 

    हॉस्पिटल में एडमिट थीं आयशा?

    आयशा खान ने शनिवार को अस्पताल में भर्ती थीं। इसकी जानकारी उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिली। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में आईवी ड्रिप लगी थी। इसके साथ उन्होंने कहा था, "हम यहां फिर आ गए।"

    यह भी पढ़ें- बिग बॉस से निकलते ही Ayesha Khan के आगे प्रोजेक्ट्स की लाइन, दुलकर सलमान के बाद मिला इस हैंडसम सेलिब्रिटी का साथ