यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तानी शो करना चाहती है Bigg Boss 17 की ये खूबसूरत हसीना, नाम जानकर लगेगा झटका
बिग बॉस 17 को समाप्त हुए एक महीन से ज्यादा का समय बीत गया है। इसके बाद भी सलमान खान ...और पढ़ें

HighLights
- पाकिस्तानी इंडस्ट्री में काम करना चाहती ये हसीना
- वहां टीवी शो बिग बॉस 17 की इस कंटेस्टेंट्स की पसंद
- सलमान खान के शो के बाद मिली नई पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। इतने दिनों के बाद इस शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आता रहता है। कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनको इस शो से निकलने के बाद एक नई पहचान मिली है।
उनमें से एक बिग बॉस के घर की एक्स सदस्य ने पाकिस्तानी (Pakistan) टीवी शो करने की इच्छा जाहिर की है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर वो कौन सी फीमेल कंटेस्टेंट हैं।
पाकिस्तानी इंडस्ट्री में काम करने की इच्छा
पाकिस्तानी टीवी शो को क्रेज भारत में काफी ज्यादा है। बीते कुछ सालों से पाकिस्तानी सुपरस्टार हानिया आमिर की वजह से भारतीय दर्शकों की रुचि पड़ोसी मुल्क के टीवी सीरियल में बढ़ गई है। इस बीच अब बिग बॉस 17 की एक कंटेस्टेंट ने इस इंडस्ट्री में काम करने की इच्छा व्यक्त की है।
हिंट देते हुए बता दें उस कंटेस्टेंट ने सलमान खान के रियलिटी शो के सीजन 17 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली थी। चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि आयशा खान हैं। हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में आयशा ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी इच्छा पाकिस्तानी शो करने की है।

उन्हें ये शो काफी पसंद आते हैं। हालांकि भविष्य में क्या वह इस मामले में सफल होती हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन पाकिस्तानी मनोरंजन जगत में काम करने को लेकर आयशा खान के इस बयान के बाद फैंस को बड़ा झटका मिल है।
.jpg)
बिग बॉस 17 के बाद आयशा खान को मिली नई पहचान
आयशा खान को बिग बॉस 17 के बाद से एक नई पहचान मिली है। अक्सर किसी न किसी वजह से वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। शो के रनर अप रहे अभिषेक कुमार संग डेटिंग की खबरों को लेकर भी आयशा इन दिनों चर्चा में हैं।
