विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayesha Khan ने इंटरनेट पर सारी हदें की पार, Video देख सनका यूजर्स का दिमाग, बोले- 'फौरन डिलीट करो'

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 23 Feb 2024 02:22 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 23 Feb 2024 02:25 PM (GMT+05:30)

बिग बॉस 17 के बाद से आयशा खान को एक नई पहचान मिली। सलमान खान के शो बिग बॉस 17 ...और पढ़ें

आयशा खान के लेटेस्ट वीडियो पर मता बवाल (Photo Credit-Instagram)
आयशा खान के लेटेस्ट वीडियो पर मता बवाल (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. सामने आया आयशा खान का लेटेस्ट वीडियो
  2. हॉट अदाएं दिखाती नजर आईं आयशा
  3. यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ayesha Khan Latest Video:  आयशा खान सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 17  की फेमस कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वाइल्ड कार्ट एंट्री के बावजूद आयशा ने बिग बॉस के घर में जमकर सुर्खियां बटोरी। शो से निकलने के बाद आयशा को एक नई पहचान मिली है।

इस बीच सोशल मीडिया पर उनका का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सारी हदें पार करती हुईं नजर आ रही हैं। आलम ये है अब कि आयशा खान को इस वीडियो को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

आयशा खान की हुई फजीहत

बिग बॉस 17 के विनर रहे मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर आयशा खान का नाम चर्चा का विषय बना रहा। लेकिन सलमान के शो से बाहर आने के बाद आयशा हर किसी की फेवरेट बन गई हैं। इस बीच उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)

इस वीडियो में आयशा बोल्डनेस की नई मिसाल कायम करती हुई नजर आ रही हैं। अक्सर सलवार सूट और साड़ी में सीधी-साधी दिखाई देने वाली आयशा खान हॉट अदाओं से कहर बरपाती हुईं दिख रही हैं। लेकिन उनका ये अंदाज फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और अब उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

आयशा खान के लेटेस्ट वीडियो को लेकर उन्हें टारगेट करते हुए एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- फॉलोअर्स बढ़ाने का ये तरीका थोड़ा कैजुएल है। दूसरे यूजर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है- तुरंत के तुरंत इस वीडियो को डिलीट कर दो। एक ने तो अयाशा को अनफॉलो करने की धमकी भी दे डाली है।  

खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ सकती हैं आयशा

आयशा खान आने वाले समय में एक रियलिटी टीवी शो में नजर आ सकती हैं। बिग बॉस 17 के बाद फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर आयशा का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में इस शो को लेकर उन्होंने ये भी कहा कि अगर मौका मिला तो वह इसमें जरूर जाएंगी। 

ये भी पढ़ें- Ayesha Khan ने फेमस गाने पर दिखाई ऐसी सेंसुअस अदाएं, आग की तरह फैला वीडियो, यूजर्स बोले-नोरा को हो न जाए जलन