विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asur फेम बरुण सोबती बने पिता, पत्नी पश्मीन मनचंदा ने दिया बेटे को जन्म

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 26 Apr 2023 09:13 PM (IST)

Barun Sobti Baby Boy बरुण सोबती अभिनेता है। उन्होंने कई शो में काम किया है। अब वे दुबारा पिता बने ...और पढ़ें

Barun Sobti Baby Boy, Barun Sobti became father again
Barun Sobti Baby Boy, Barun Sobti became father again

नई दिल्ली, जेएनएन। Barun Sobti Baby Boy: इस प्यार को क्या नाम दूं से फेमस हुए वरुण शक्ति और उनकी पत्नी पशमीन मनचंदा उसके घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। दोनों को बेटा हुआ है। इसके पहले 2019 में दोनों को एक बेटी हो चुकी है। बरुण सोबती टेलीविजन इंडस्ट्री पर पसंदीदा कलाकारों में से एक है। वह पिछले कुछ समय से टीवी से दूर है लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े हुए हैं।

बरुण सोबती और पश्मीन मनचंदा को बेटा हुआ है

बरुण सोबती सोशल मीडिया पर अपने से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट देते रहते हैं। पश्मीन मनचंदा से शादी की है। दोनों को 4 साल की बेटी है। इसका नाम उन्होंने सिफत रखा है। अब बरुण सोबती और पश्मीन मनचंदा को बेटा हुआ है। दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा सोशल मीडिया पर नहीं की थी लेकिन बरुण और पश्मीन ने हाल ही में दलजीत कौर की शादी में भाग लिया था। इस अवसर पर कई लोगों ने कयास लगाए थे कि दोनों जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।

 

बरुण और पश्मीन ने 12 दिसंबर 2010 में  शादी की है

ई टाइम्स ने जब इस बारे में बात की थी, तब उन्होंने पिता बनने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर पिता बने हैं। उनकी पत्नी बचपन की दोस्त हैं। दोनों स्कूल से एक-दूसरे को जानते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 12 दिसंबर 2010 में एक गुरुद्वारे में शादी की। इसके बाद 2019 में दोनों को बेटी हुई थी। बरुण और पश्मीन की सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो वायरल होते है। 

बरुण सोबती ने तनहाइयां, असुर जैसे शो में काम किया है

बरुण सोबती इस प्यार को क्या नाम दूं के अलावा दिल मिल गए, बात हमारी पक्की है शो में नजर आ चुके हैं। उन्होंने तनहाइयां, असुर जैसे शो में काम किया है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुके है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। बरुण सोबती जल्द कई शो और सीरियल में नजर आनेवाले है। वह अक्सर अपने फैंस से भी बातचीत करते है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

View this post on Instagram

A post shared by Barun Sobti (@barunsobti_says)