Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asim Riaz को फिर मिला प्यार? हिमांशी खुराना के 'दुल्हन' बनने के बाद दिखाई मिस्ट्री गर्ल की फोटो

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 04:34 PM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट आसिम रियाज (Asim Riaz) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। रोहित शेट्टी से झगड़े के बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार आसिम अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। उन्होंने एक मिस्ट्री गर्ल की फोटो शेयर की है।

    Hero Image
    मॉडल आसिम रियाज. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रैपर, मॉडल और 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज का हिमांशु खुराना के साथ रिलेशन लंबे समय तक चर्चा में बना रहा। दोनों के रिलेशन की शुरुआत ही बिग बॉस 13 शो से हुई थी। सोशल मीडिया पर यह कपल अक्सर लवी डवी फोटोज शेयर करता था। लेकिन 2023 में ब्रेकअप की अनाउंसमेंट कर इन्होंने फैंस का दिल तोड़ दिया था। अब आसिम ने एक मिस्ट्री गर्ल की फोटो शेयर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर चर्चा में आए आसिम रियाज

    आसिम रियाज (Asim Riaz) बीते दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 13' में अपने झगड़े के कारण चर्चा में थे। होस्ट रोहित शेट्टी से उनकी अनबन हो गई। गुस्से में आकर उन्होंने ये तक कह दिया था कि वह यहां अपने फैंस के लिए आए हैं। उनके पास बहुत पैसा है। वह हर छह महीने में 4 गाड़ियां बदलते हैं। इस झगड़े ने तूल पकड़ी, तो आसिम एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गए। अब एक बार फिर लोग उनके बारे में बात कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: 'वो जहर देता', Asim Riaz से ब्रेकअप के बाद दुल्हन बनीं Himanshi Khurana? सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट

    मिस्ट्री गर्ल की शेयर की फोटो

    आसिम ने सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल की फोटो शेयर की है। यह मिस्ट्री गर्ल इसलिए हैं क्योंकि इसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा। वो कैमरे की तरफ बैक करके पोज में हैं। इससे फैंस ने कयास लगाए हैं कि हिमांशी के बाद उनकी लाइफ में कोई नया व्यक्ति आ गया है। बता दें कि हिमांशी अक्सर ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आती थीं। आसिम की इस मिस्ट्री गर्ल ने भी ब्लू कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस ही पहनी है। 

    इस फोटो के साथ ही आसिम की गाड़ी चलाते हुए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि आसिम ने ये फोटो किसी म्यूजिक प्रमोशन के लिए शुरू की है या यह कुछ और है। वहीं, कुछ दिन पहले हिमांशी ने खुद का दुल्हन के लिबास में एक वीडियो शेयर किया था।

    यह भी पढ़ें: Asim Riaz के बदतमीजी वाले वीडियो के बीच वायरल हुआ हिमांशी खुराना का पोस्ट, लिखा- 'खोलूंगी राज'