Asim Riaz ने अक्षय कुमार के गाने 'बुर्ज खलीफा' पर किया जबरदस्त डांस मूव्स, ताबड़तोड़ वायरल हो रहा ये वीडियो
आसिम रियाज ने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अक्षय कुमार के नए गाने बुर्ज खलीफा पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अक्षय का ये नया गना उनकी आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का है जो आजकल काफी चर्चा में बना हुआ है।
नई दिल्ली,जेएनएन। सलमान खान होस्टेड रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से फेमस हुए एक्टर आसिम रियाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आसिम बिग बॉस के पिछले सीजन में नजर आए थे। आसिम 'बिग बॉस' के दौरान काफी चर्चा में आए थे। शो में जिस तरह उन्हें खेला था वो कावई काफी इंप्रेसिव रहा था। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। शो के बाद भी आसिम का चार्म कम नहीं हुआ। वहीं शो के बाहर आने के बाद भी आसिम आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। आसिम आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। इसी बीच आसिम ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
एक्टर आसिम रियाज ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक्टर अक्षय कुमार के नए गाने 'बुर्ज खलीफा' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अक्षय का ये नया गना उनकी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का है जो आजकल काफी चर्चा में बना हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आसिम पहले बैठकर गाना सुना उसके बाद वो उठ कर डांस करते हुए भी दिखाई दिए। उनके शानदार डांस पर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं।
आपको बता दें के ये वीडियो आसिम ने #MyBurjKhalifaDance डांस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं ये गाना टीवी पर बार-बार सुन रहा हूं और देखिए मैं अपने आपको डांस करने से नहीं रोक पा रहा हूं। मुझे विश्वास है कि आप भी खुद को नहीं रोक पाएंगे।'
असिम रियाज ने इस पोस्ट में कई सेलेब्स को नॉमिनेट भी किया है। अबतक इस वीडियो को लाखों बार से ज्यादा देखा जा चुका है। वहीं फैंस आसिम के डांस स्टेप की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।