विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashneer Grover ने 81 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले में हुई FIR के बाद हैप्पी फोटो की शेयर, मुस्कुराते आए नजर

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 11 May 2023 04:55 PM (GMT+05:30)

Ashneer Grover Fraud News अशनीर ग्रोवर पर एक एफआईआर की गई है। यह मामला फिनटेक कंपनी से जुड़ा हुआ है। ...और पढ़ें

Ashneer Grover Fraud News, Ashneer Grover house
Ashneer Grover Fraud News, Ashneer Grover house

नई दिल्ली, जेएनएन। Ashneer Grover Fraud News: शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में बतौर शार्क नजर आए अश्नीर ग्रोवर की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें ₹81 करोड़ के गबन का आरोप लगा है। एफआईआर में उनकी पत्नी का भी नाम है।

अशनीर ग्रोवर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है

अशनीर ग्रोवर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की इकोनामिक ऑफेंस विंग ने एफआईआर दर्ज की है। उनके अलावा उनकी पत्नी, परिवार के सदस्य दीपक गुप्ता, सुरेश जैन, श्वेतांबर जैन जैसे लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि पिछले वर्ष दिसंबर में ₹81 करोड़ का फ्रॉड किया गया है। इस बात की शिकायत भारत पे ने की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Sanyam Sharma (@sharmajikabaddabeta)

अशनीर ग्रोवर भारत पे के को-फाउंडर थे

गौरतलब है कि अशनीर ग्रोवर भारत पे के को-फाउंडर थे। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। यह उनके घर की है। फोटो में उनके घर का एक कॉर्नर दिखाई दे रहा है। वहीं, अशनीर ग्रोवर खड़े होकर पोज दे रहे हैं। उन्होंने कैजुअल शर्ट और जींस पहन रखी है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "स्वर्ग में एक और दिन।"

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia)

अशनीर ग्रोवर को मार्च 2022 में फिनटेक कंपनी से निकाल दिया गया था

गौरतलब है कि अशनीर ग्रोवर और माधुरी साउथ दिल्ली इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट में रहते हैं। इस फोटो में उनके घर का सिर्फ एक हिस्सा नजर आता है। उनके घर में कई आलीशान चीजें लगी हुई है। अशनीर ग्रोवर भारत-पे के को फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। हालांकि, उन्हें मार्च 2022 में फिनटेक कंपनी से निकाल दिया गया था। उन पर वित्तीय अनियमितताएं बरतने का आरोप लगा था। कंपनी से निकाले जाने के बाद से अशनीर ग्रोवर का नाम कई मामलों में आ चुका है।

View this post on Instagram

A post shared by Kuku FM (@kuku_fm)

अशनीर ग्रोवर पर कई धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है

अशनीर ग्रोवर और उनका परिवार पर 409, 420, 467 और 120B के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया से काफी फेमस हुए है। हालांकि, दूसरे सीजन में उन्हें नहीं लिया गया है। इस बीच उन्होंने दोगलापन नामक एक किताब भी लिखी है।