Asha Negi Rithvik Dhanjani Break UP : 6 साल बाद टूट गया आशा और रित्विक का 'पवित्र रिश्ता'
टीवी इंडस्ट्री से मोस्ट हैप्निंग और लविंग कपल आशा नेगी और रित्विक धनजानी का ब्रेकअप हो गया है। बीते कई दिनों दोनों के अलग होने को लेकर खबरें रहीं थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी इंडस्ट्री से मोस्ट हैप्निंग और लविंग कपल आशा नेगी और रित्विक धनजानी का ब्रेकअप हो गया है। बीते कई दिनों दोनों के अलग होने को लेकर खबरें रहीं थी, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस खुलकर बात नहीं की थी। लेकिन अब आशा नेगी इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और ये बता दिया है कि रित्विक और वो अब साथ नहीं हैं। पिंकविला से बातचीत में आशा ने ये खबर कन्फर्म की है।
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में आशा ने कहा, ‘लोग बिछड़ जाते हैं, रिश्ते टूट जाते हैं। लेकिन सबसे जरूरी होता है आपके दिल में उस शख्स के लिए प्यार और कम्पेशन जो कभी नहीं मरता मैं बस इतना कहना चाहूंगी इज्ज़त और कम्पेशन हमेशा रहेगी। लेकिन इससे ज्यादा मैं अपनी पर्सनलाइफ के बारे में और बात नहीं करना चाहती’।
तू है तो दिल जानता है.. I’ll be alright!🌸✨🖤 #growingtogether👊🏾
आपको बता दें कि ब्रेकअप की खबरों के बीच रित्विक ने कुछ दिन पहले ऐसे दो पोस्ट शेयर भी किए थे जिनसे ये साफ समझ आ रहा था कि दोनों अलग हो गए हैं। रित्विक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर किए थे। पहला पोस्ट 'अनकंडीशनल लव’ से जुड़ा था तो दूसरा ‘हम क्यों दोबारा नॉर्मल लाइफ में वापस नहीं जा सकते’, से जुड़ा था। अपने पहले पोस्ट में रित्विक ने साफ इशारा दिया था कि प्यार को जानने के लिए जरूरी है प्यार देना, बिना किसी शर्त के। दूसरे पोस्ट में लिखा था, ‘कुछ भी दोबारा नॉर्मल नहीं हो सकता। क्योंकि नॉर्मल होना काम नहीं कर पा रहा था। अगर हम वापस भी जाना चाहें, तो शायद हम उससे जुड़ा लेसन भूल जाएंगे। उम्मीद करता हूं हम ऊपर उठें और अच्छा काम करें'।
आपको बता दें कि आशा और रित्विक करीब 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2011 में 'पवित्रा रिश्ता'में काम किया था। इसके बाद दोनों 'नच बलिए सीजन 6' में भी नज़र आए थे। साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था। 2019 में तो दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन दोनों ने ही ऐसी खबरों के महज़ अफवाह बताया। आशा रित्विक के परिवार के काफी क्लोज़ हैं। रित्विक और आशा काफी केयरिंग कपल भी माने जाते हैं ऐसे में दोनों का ब्रेकअप होना उनके फैंस के लिए शॉकिंग खबर हो सकती है।