विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: अरुण ने की विक्की जैन की बॉडी शेमिंग, बालों की स्पेशल सर्विस पर किया कमेंट, बौखलाईं अकिंता

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 10 Dec 2023 02:26 PM (IST)

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में लड़ाई- झगड़े आम बात है। इस शो में कंटेस्टेंट्स का आपस में भिड़ना ...और पढ़ें

विक्की जैन और अरुण मशेट्टी (Photo Instagram)
विक्की जैन और अरुण मशेट्टी (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17:  बिग बॉस 17 में कुछ दिनों पहले खुलासा हुआ था कि शो में कुछ कंटेस्टेंट्स को स्पेशल सर्विस मिल रही है। इनमें विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का नाम सामने आया था। इस बात को लेकर अब बहसबाजी के बीच अरुण मशेट्टी ने विक्की जैन की बॉडी शेमिंग की है।

बिग बॉस 17 विवादों का गढ़ है। बिना वजह कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं। कई बार तो हाथापाई तक बात पहुंच जाती है। इस लिस्ट में अब अरुण मशेट्टी और विक्की जैन का नाम शामिल हो गया, जो शो में बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते आए हैं।

यह भी पढ़ें- Vicky Jain का बिग बॉस से है पुराना नाता, इस सीजन में भी आए थे नजर, वीडियो हो रहा वायरल

क्यों हुई अरुण और विक्की की लड़ाई ?

बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड का वीडियो सामने आया है। जिसमें विक्की जैन और अरुण मशेट्टी काम को लेकर उलझते हुए दिख रहे हैं। प्रोमो में अरुण ने विक्की से काम करने के लिए कहा। इस पर विक्की ने कहा कि वो कुछ नहीं करने वाले, क्योंकि आज उनकी छुट्टी का दिन है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विक्की ने अरुण को उकसाया

अरुण इतना सुनते ही नराजा हो गए और विक्की को उन्होंने पलटू कहा। इस पर विक्की भी शांत नहीं बैठे, उन्होंने उकसाते हुए अरुण पर कमेंट करते हुए कहा, 'अरे ओ चुगली।' इसके बाद दोनों के बीच बहस बाजी और बढ़ गई।

अरुण ने की बॉडी शेमिंग

विक्की ने एक कैप उठाई और अरुण से कहा कि वो इसे पहन लेंगे, जो शायद अरुण की थी। कैप को लेकर टीज करते-करते विक्की ने कैप को पहन भी लिया। इतने में अरुण ने उनके हेयर ट्रांसप्लांट रुटीन की ओर इशारा करते हुए कहा- 'स्पेशल सर्विस का टाइम आ गया क्या ?'

बौखलाईं अंकिता लोखंडे

अरुण और विक्की के बीच शुरू हुई ये बहसबाजी अब अंकिता तक पहुंच गई। पति पर किया गया कमेंट उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ और वो भी लड़ाई में कूद पड़ीं। अंकिता ने अरुण से कहा, 'ये उसकी पर्सनल चीजें है। आप बदतमीजी मत कीजिए। आप बॉडी शेमिंग कर रहे हैं उसकी।' हालांकि, अरुण ने बॉडी शेमिंग की बात से इनकार कर दिया था।

क्या है स्पेशल सर्विस ?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 की ट्रॉफी अपने नाम करेगा ये मजबूत दावेदार? Sana Raees Khan ने एविक्ट होते ही बोल दी ये बात

बिग बॉस 17 में जब विक्की जैन की स्पेशल सर्विस का खुलासा हुआ था, तब नील भट्ट ने बताया थी कि विक्की के बाल नकली हैं। नील ने कहा था कि, विक्की बालों के लिए हर महीने मेडिकल ट्रीटमेंट करवाते हैं और इसे सिर्फ एक्सपर्ट ही कर सकते हैं, तो हो सकता है कि बिग बॉस के घर में भी उन्हें ये स्पेशल सर्विस मिल रही हो।