सुरभि चंदना और अर्जुन बिजलानी को शादी में ज्यादा खाना पड़ा भारी, पेट पूजा के बाद दोनों का हाल हुआ बेहाल
सुरभि चंदना ने इस बार अपनी बेहद खास और मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे लेकर वह लगातार ट्रेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की है। पहली तस्वीर में वे और अर्जुन दुल्हा व दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने शोज के अलावा रियल लाइफ में भी काफी एंटरटेनिंग इंसान हैं और अक्सर हंसी मजाक करती रहती हैं। जिसकी झलक सुरभि सोशल मीडिया पर अक्सर अपने मजेदार वीडियो शेयर कर दिखाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ऐसा ही एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अभिनेता अर्जुन बिजलानी के साथ जमकर खाना खाते हुए नजर आ रही हैं।
सुरभि चंदना ने इस बार अपनी बेहद खास और मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे लेकर वह सुर्खियों में आ गई हैं और लगातार ट्रेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की है। पहली तस्वीर में वे और अर्जुन दुल्हा व दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं। दोनों बेड पर बैठे हैं और जमकर खाना खाते हुए दिख रहे हैं। वही अगली फोटो में दोनों ज्यादा खाने से परेशान होकर बिस्तर पर पड़े हुए दिखे रहे हैं। सुरभि के हाव भाव से तो लग रहा है कि उन्होंने अर्जुन से भी ज्यादा खाया है और अब परेशान होकर बिस्तर पर निढाल लेटी हुई हैं।
View this post on Instagram
इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने काफी दिलचस्प कैप्शन भी दिया है, जिसमें सुरभि ने बताया है कि उन्होंने और अर्जुन बिजलानी ने ज्यादा खाना खा लिया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'दुल्हा-दुल्हन जिन्होंने अपनी ही शादी में हद से ज्यादा खाना खा लिया ! आगे क्या हुआ, जानने के लिए स्वाइप करें। इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती क्योकि यह बहुत खास होने होने वाला है।'
सुरभि चंदना और अर्जुन बिजलानी की इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह उनके किसी नए शो की है। जिसे लेकर अभी तक कोई जानकारी मीडिया में नहीं दी गई है। इस पोस्ट के साथ सुरभि ने इतना तो बता दिया है कि अपने इस अपकमिंग शो में वह अर्जुन बिजलानी की पत्नी के रूप में नजर आने वाली हैं।