विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार पर फूटा अर्चना गौतम का गुस्सा, एक्ट्रेस ने किया उनके झूठ का पर्दाफाश, चौंके यूजर्स

Published: Tue, 17 Oct 2023 09:59 AM (IST)

Bigg Boss 17 सलमान खान का होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार एंट्री के साथ ...और पढ़ें

File Photo of Archana Gautam and Abhishek Kumar
File Photo of Archana Gautam and Abhishek Kumar

HighLights

  1. 'बिग बॉस 17' के वीडियो को अर्चना गौतम ने किया शेयर
  2. अर्चना ने अभिषेक कुमार को लगाई लताड़
  3. अर्चना ने खोली अभिषेक की पोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन में कंटेस्टेंट्स कुछ न कुछ ऐसा जरूर करते हैं, जिससे कंट्रोवर्सी क्रिएट हो जाती है। इस बार के सीजन में लगता है इसकी शुरुआत अभिषेक कुमार से हो सकती है।

अभिषेक ने आते ही ईशा मालवीय से झगड़ना शुरू कर दिया था। दोनों सलमान खान के सामने ही लड़ पड़े थे। इसके बाद घर के अंदर भी उनकी बहस हो गई। मगर आरोप प्रत्यारोप का उनका चैप्टर यहीं खत्म होते नहीं दिख रहा। 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट रहीं अर्चना गौतम ने उनकी पोल खोली है।

अभिषेक कुमार पर बिफरीं अर्चना गौतम

अभिषेक कुमार का पहले दिन से किसी न किसी बात इश्यू बन रहा है। प्रीमियर नाइट में इशा मालवीय से उनकी फाइट हो गई थी। दोनों अपने पुराने मुद्दे लेकर सलमान खान के सामने ही लड़ पड़े थे। वहीं, बिग बॉस 17 के घर के अंदर भी अभिषेक इशा के बारे में बात करते हैं। लाइव फीड में दिखाया गया है कि अभिषेक, मुनव्वर से कहते हैं कि वह नहीं जानते थे कि इशा भी शो का हिस्सा होंगी। ये सुनते ही अर्चना गौतम का अभिषेक पर पारा बढ़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिषेक को लताड़ लगाई है।

पकड़ा गया अभिषेक का झूठ

अर्चना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'बिग बॉस 17' की लाइव फीड के मोमेंट्स दिखाए गए हैं। इस दौरान अभिषेक, मुनव्वर से ईशा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ बैकग्राउंड में अर्चना की आवाज आती है। वह कहती हैं, 'कितना झूठ बोलेगे? तुमने ही तो कहा था कि ईशा आ रही है। अब आप कह रहे हो कि मुझे नहीं पता था ईशा आ रही है। आप दुनिया से झूठ क्यों बोल रहे हैं? क्या तुम भूल गए कि तुमने क्या कहा था- अरे यार, मेरी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा भी आ रही है।'

अर्चना ने कहा, 'मैंने कहा कि फिर क्या करने का इरादा है? तो वह कहते हैं- मैं सोच रहा हूं कि पहले उनसे पूरी इमोशनल टाइप लड़ाई कर लूं। तब मुझे आखिरकार प्यार हो जाएगा। लोगों को भी यह नजर आएगा कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ और प्यार हो गया। अरे, दुनिया पागल है क्या? अब आप कह रहे हैं कि मुझे नहीं पता था कि ईशा आ रही हैं। इतना झूठ मत बोलो, दुनिया पागल नहीं है।'

एक्स लवर्स हैं ईशा-अभिषेक

ईशा और अभिषेक ने 'उडारियां' शो में काम किया था। दोनों साथ में रील्स भी बनाते थे। सेट पर इनकी नजदीकियों के चर्चे थे। हालांकि, बाद में अभिषेक ने शो छोड़ दिया था और फैंस को इनके वीडियो देखने को नहीं मिलते थे। अभिषेक और ईशा एक समय में एक दूसरे को डेट करते थे।