यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Archana Gautam: बदसलूकी को याद कर रो पड़ीं अर्चना गौतम, बोलीं- अगर मुझे कुछ हुआ, तो संदीप सिंह होंगे जिम्मेदार
Archana Gautam Controversy बिग बॉस 16 से घर-घर में फेमस हुईं अर्चना गौतम इन दिनों कांग्रेस ऑफिस के बाहर हुई ...और पढ़ें

HighLights
- अर्चना गौतम ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ऑफिस के बाहर हुए हादसे पर तोड़ी चुप्पी
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हुईं अर्चना गौतम
- संदीप सिंह को बताया जिम्मेदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता अर्चना गौतम (Archana Gautam) के साथ दिल्ली स्थित पार्टी ऑफिस के बाहर धक्का-मुक्की की गई। जिस दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ, उस दौरान उनके पिता भी साथ थे और उन्हें भी भीड़ की धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। अर्चना गौतम के साथ हुए इस दुर्व्यवहार का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अब अर्चना ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
संदीप सिंह को ठहराया जिम्मेदार
अर्चना गौतम को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जहां उन्होंने प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह को अपने साथ हुए हादसे का जिम्मेदार बताया। अर्चना मीडिया के सवालों का जवाब देते-देते भावुक हो गईं और रो पड़ीं।
'मेरे साथ कोई अनहोनी होती है, तो संदीप सिंह जिम्मेदार'
टेलीचक्कर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में अर्चना को संदीप सिंह के खिलाफ बातें करते देखा जा सकता है। उनसे पूछा गया कि उन्होंने एफआईआर क्यों नहीं कराई। इस पर अर्चना ने बताया कि वह कम्पलेन कराने गई थीं, लेकिन उनसे कहा गया कि उन्हें तीन दिन तक यहां आते रहना पड़ेगा। उन्हें लगा कि यह सेफ नहीं है और उन्होंने कम्प्लेन नहीं की। अर्चना ने ये तक कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके पीछे संदीप सिंह का हाथ होगा।
View this post on Instagram
शुरू से रही है प्रॉब्लम
अर्चना ने बताया कि संदीप सिंह (ठाकुर संदीप सिंह) को शुरु से उनसे समस्या रही है। बतौर अर्चना, संदीप सिंह को उनकी जाती से समस्या है। वह पहले भी अभद्र व्यवहार कर चुके हैं, लेकिन कोई सबूत न होने और सारे सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की वजह से वह शिकायत नहीं कर पाईं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया यूजर्स का मिला साथ
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्चना गौतम अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पायीं। अपने साथ हुए हादसे का जिम्मेदार संदीप सिंह को बताते हुए अर्चना रो पड़ीं। उधर, अर्चना के फैंस उनके सपोर्ट में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर 'वी स्टैंड विद यू अर्चना' ट्रेंड कर रहा। अर्चना ने बताया कि इस हादसे के बाद उन्हें नायरा बनर्जी और शिव ठाकरे ने कॉल कर उनका हालचाल लिया था।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अर्चना ने संदीप सिंह के खिलाफ कुछ बोला है। इसके पहले भी वह संदीप सिंह पर आरोप लगा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: बिना पार्टनर सलमान खान के शो में एंट्री लेंगे कंवर ढिल्लों, शुरु की 'बिग बॉस 17' शो की शूटिंग
