विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anupamaa का नया प्रोमो जारी, रूपाली गांगुली ने कहा- अनुज से नहीं कर सकती नफरत, देखें वीडियो

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 31 May 2023 05:47 PM (IST)

Anupamaa Promo Video अनुपमा शो में रुपाली गांगुली की अहम भूमिका है। अब शो का नया प्रोमो जारी किया गया ...और पढ़ें

Anupamaa Promo Video, Anupamaa latest Promo Video
Anupamaa Promo Video, Anupamaa latest Promo Video

HighLights

  1. Anupamaa शो का नया प्रोमो जारी किया गया है
  2. रुपाली गांगुली का शो किया जाता है पसंद
  3. रुपाली गांगुली की हैं काफी बड़ी फैन फॉलोइंग

नई दिल्ली, जेएनएन। Anupamaa Promo Video: स्टार प्लस ने शो अनुपमा का नया प्रोमो जारी कर दिया है। इसमें रूपाली गांगुली को कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अनुज से बिल्कुल भी नफरत नहीं करती हैं। हालांकि, उनके रास्ते अलग हो चुके हैं। इस प्रोमो के माध्यम से जून में आने वाले ट्विस्ट को देखने का फैंस को एक आइडिया मिला है। 

अनुपमा की टीआरपी कैसी है?

अनुपमा टेलीविजन का पसंदीदा शो है। यह शो अपने शुरुआत से दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह पिछले 3 वर्षों से टीआरपी में नंबर वन बना हुआ है। इसमें रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे की भूमिका है। इस शो को दर्शकों का काफी प्यार मिला है, अगर वर्तमान प्लॉट की बात की जाए तो अनुज अनुपमा के आगे सब कुछ स्वीकार कर लेते हैं। वह बताते हैं कि कैसे माया को पैनिक अटैक आ गए। इसके चलते छोटी अनु डर गई और उन्होंने मुंबई में रहने का निर्णय लिया।

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

अनुपमा क्या 3 वर्षों के लिए अमेरिका चली जाएगी?

अपने मतभेदों को दूर करने के बावजूद अनुपमा अनुज से कहती हैं कि वह 3 वर्षों के लिए अमेरिका चली जाएगी। अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इसमें आने वाले नए ट्विस्ट के बारे में पता चल रहा है। रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा कहती नजर आ रही है, "मैं खुद से नफरत कर सकती हूं पर अनुज से नहीं, कभी नहीं, फिर भी हमारे रास्ते अब एक नहीं हो सकते।" अब देखना यह है कि क्या अनुपमा और अनुज अपने प्यार के रास्ते में आए गतिरोध को दूर कर अपने रिश्ते को बचाने में सफल हो पाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

अनुपमा टीवी पर कब प्रसारित हुआ था?

अनुपमा 13 जुलाई 2020 को टीवी पर प्रसारित हुआ था। इसमें रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा की अहम भूमिका थी, बाद में इससे गौरव खन्ना भी जुड़ गए। यह शो स्टार प्लस पर रात 10:00 बजे प्रसारित होता है। इसकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस शो को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित है। इस शो की कहानी काफी दिलचस्प है। इसके चलते इससे जुड़ी अपडेट जानने के लिए भी फैंस बेचैन रखते है। अब देखना यह है कि यह नया ट्विस्ट क्या फैंस को पसंद आता है।