विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के रिश्ते में आई दरार, पति-पत्नी ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 13 Nov 2023 02:37 PM (IST)

बिग बॉस में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच कई दिनों से उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं। उनकी कहानी ...और पढ़ें

Ankita Lokhande and Vicky Jain from Bigg Boss 17
Ankita Lokhande and Vicky Jain from Bigg Boss 17

HighLights

  1. 'बिग बॉस 17' में मनाई गई दिवाली
  2. अंकिता और विक्की के रिश्ते में आई दरार
  3. एक्ट्रेस ने विक्की को सुनाई खरीखोटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 हाउस में वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ एक अलग तरह की दिवाली मनाई। कटरीना कैफ और भारती सिंह ने अपनी मौजूदगी से शो का माहौल बदला, तो वहीं खानजादी की बातों से सलमान अपना आपा खो बैठे। मगर दिवाली का धमाका बिग बॉस में यहीं खत्म नहीं हुआ।

अंकिता-विक्की में हुआ झगड़ा

अपनी केमिस्ट्री के लिए पॉपुलर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच इस दिवाली बड़ा बम फूटने वाला है। शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अंकिता, विक्की को लताड़ लगाते नजर आ रही हैं। विक्की हुई चुप नहीं बैठते। वह अंकिता को उल्टा उनकी ही बातों के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अंकिता ने उठाए विक्की पर सवाल

हाल ही में वीकेंड का वार में सलमान खान ने विक्की को उनकी पत्नी के प्रति खराब व्यवहार के लिए खूब डांत लगाई। शो के नए प्रोमो में विक्की को दिल का घर से दिमाग का घर में शिफ्ट कर दिया गया है। अंकिता का रूम भी अलग कर दिया गया है। यह सुनकर अंकिता थोड़ी टेंशन में आ जाती हैं, जबकि विक्की को कमरा चेंज होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। अंकिता उन्हें उनके स्वार्थ के लिए डांट लगाती हैं। पति-पत्नी का यह झगड़ा पूरे दिन चलता है।

जारी किए गए नए प्रोमो में अंकिता और विक्की काउच पर बैठे अपने रिलेशन पर चर्चा करते देखे जा सकते हैं। इस दौरान अंकिता कहती हैं कि विक्की सबके मैटर सॉल्व करवाते हैं, लेकिन खुद के नहीं करते। विक्की कहते हैं कि वह नहीं कर सकते, तो अंकिता उन्हें कहती हैं कि यह किसी झगड़े को सॉल्व करने का तरीका नहीं होता।

विक्की ने अंकिता से कही यह बात

अंकिता अपने पति से पूछती हैं कि क्या वह उन्हें खुद से दूर कर रहे हैं। दोनों के बीच इस बात का झगड़ा चलता है कि कौन सही है, कौन गलत। विक्की, अंकिता को ताना मारते हुए कहते हैं, "तुम अंकिता लोखंडे हो, तुम कभी गलत हो ही नहीं सकती।" वह एक्ट्रेस पर यह आरोप तक लगते हैं कि वह एक सेलिब्रिटी हैं और विक्की की उनके बिना कोई पहचान नहीं है। पति के मुंह से ऐसी बातें सुन अंकित हैरान रह जाती हैं।

कुछ दिन पहले मुनव्वर फारूकी के साथ बातचीत में अंकिता ने विक्की जैन के पक्ष और गुस्से के मुद्दों पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे वह लड़ाई के दौरान विक्की से इरिटेट हो जाती हैं। वहीं, शो में अक्सर विक्की को अंकिता पर गुस्सा करते देखा गया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'मुझे माफ कर दे...बकबक चालू ही रहती है आपकी', खानजादी पर जबरदस्त तरीके से भड़के सलमान खान