यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Abhishek Kumar की पार्टी में अंकिता-विक्की को नहीं किया गया इनवाइट? बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के बीच नजर नहीं आया कपल
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की सफलता के लिए रखी अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की पार्टी में एक्टर के ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर- अप अभिषेक कुमार खबरों में बने हुए हैं। एक्टर ने पहले शो के अंदर और अब बाहर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में अभिषेक कुमार ने बिग बॉस 17 की सक्सेस पार्टी ऑर्गेनाइज की। जहां शो के लगभग सभी कंटेस्टेंट शाम की रौनक बढ़ाने पहुंचे, लेकिन इनमें विक्की जैन और अंकिता लोखंडे कहीं नजर नहीं आए।
बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार की विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच अनबन देखने को मिली। हालांकि, फैंस को उम्मीद थी कि शो के बाहर सभी दुश्मनी भुलाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा होते हुए दिख नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें- Abhishek Kumar की पार्टी में आयशा खान ने लूटी महफिल, मुनव्वर से दूर इस बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ डांस करती आईं नजर
पार्टी में नहीं पहुंचे विक्की और अंकिता
बिग बॉस 17 की सफलता के लिए रखी अभिषेक कुमार की पार्टी में एक्टर के बेस्ट फ्रेंड मुनव्वर फारूकी शामिल हुए। उनके अलावा मनारा चोपड़ा, आयशा खान, रिंकू धवन, सोनिया बंसल और नाविद सोले समेत कई कंटेस्टेंट्स पहुंचे। इनमें विक्की जैन और अंकिता लोखंडे दूर-दूर तक नजर नहीं आए।

क्या अभिषेक ने नहीं किया इनवाइट ?
अभिषेक कुमार की पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन इनमें भी विक्की जैन और अंकिता लोखंडे नजर नहीं आए। ऐसे में बिग बॉस 17 के फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद अभिषेक ने उन्हें अपनी पार्टी में इनवाइट नहीं किया। हालांकि, सच्चाई तो सिर्फ अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को ही पता है।
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande को खटकती थी मनारा-विक्की की दोस्ती, बिग बॉस 17 के एपिसोड देखने के बाद इस बात का हो रहा पछतावा
.jpeg)
अंकिता लोखंडे चलीं ससुराल
बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने खूब लड़ाई- झगड़े किए थे। इस ड्रामे में तड़का तब लग गया, जब एक्ट्रेस की सास रंजना जैन शो में शामिल हुईं। वहीं, अब बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट से अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस पति विक्की जैन के साथ अपने ससुराल बिलासपुर के लिए रवाना होते हुए नजर आईं।
