Ankita Lokhande ने होली के दिन ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, VIDEO हो रहा जमकर वायरल
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के इन वीडियोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी की तारीफ करते हुए उनकी जोड़ी हमेशा बनी रहे इसकी दुआं भी कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। होली पर जहां हर कोई रंग में सराबोर नजर आया वहीं बॉलीवुड में भी इसकी धूम देखने को खूब मिली। होली के मौके पर तमाम सेलेब्स ने रंगों में रंगी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसी क्रम में 'पवित्र रिश्ता' फेम खूबसूरत एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी होली के मौके पर अपने परिवार और ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग जमकर होली खेली। अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपने होली सेलिब्रेशन की कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। एक्ट्रेस के इन पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इन पर कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने होली पर ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता और विक्की एक दूसरे को रंग लगाते दिख रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में 'होली के दिन दिल मिल जाते हैं...' गाना बज रहा है। एक दूसरे को रंग लगाने के साथ ही दोनों ने जमकर डांस भी किया। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता, विक्की को रंग लगाने के बाद उनके पैर भी छूते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियोज शेयर करने के साथ में अंकिता ने कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी होली।'
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के इन वीडियोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी की तारीफ करते हुए उनकी जोड़ी हमेशा बनी रहे इसकी दुआं भी कर रहे हैं। इसके साथ ही अंकिता द्वारा विक्की के पैर छूने को भी फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। अंकिता- विक्की के ये पोस्ट वायरल हो गए हैं। इस वीडियो में अंकिता बेहद ही प्यारी नजर आ रही हैं। जहां अंकिता ने सफेद रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। वहीं विक्की ने सफेद पैंट के साथ ब्राउन कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है।