Pregnant Anita Hassanandani ने बताया, KISS करने पर बेबी मारता है किक, शेयर की खास तस्वीर
अनीता हसनंदानी ने प्रेग्नेंसी की खबर को एक वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अपनी टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अनीता टीवी के पॉप्युलर सीरियल ‘नागिन 4’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने विशाखा खन्ना का किरदार निभाया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के फेमस सीरियल 'नागिन' फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्दी ही मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी अनीता ने कुछ दिनों पहले ही अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेरों बधाई दी थी। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद लगातार अनीता अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसी बीच अनीता ने पति रोहित रेड्डी संग एक रोमांटिक पोस्ट शेयर की है। इसी के साथ ही उन्होंने एक स्पेशल कैप्शन लिखा है।
View this post on Instagram
अनीता हसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट शेयर की है। इसमें रोहित अनीता का किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने जब भी किस शेयर किया है, उस दौरान मैंने बेबी के किक को महसूस किया। ये मेरे लिए बहुत ही अद्भुत, एक्साइटमेंट से भरा अनरियल एक्सपीरियंस है। इस फिलिंग्स को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। हर मां इस फीलिंग को महसूस कर सकती है, जिसे मैं महसूस कर रही हूं।'
आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को एक वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अपनी टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अनीता टीवी के पॉप्युलर सीरियल ‘नागिन 4’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने विशाखा खन्ना का किरदार निभाया था। इसके अलावा पिछले साल ‘नच बलिए 9’ में दोनों की जोड़ी काफी हिट हुई थी। इसके अलावा वह 'मोहब्बतें', 'कव्यांजली', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कसम' जैसे कई टीवी का हिस्सा रह चुकी हैं।