Anita Hassanandani Pregnant: प्रेग्नेंट अनीता हसनंदानी को लेकर यूजर ने किया घटिया कमेंट, तो पति रोहित ने लगाई फटकार
फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंनदानी मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ख़ुद ये खुशखबरी अपने फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ख़ुद ये खुशखबरी अपने फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है। प्रेग्नेंसी की खबर कंफर्म करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति रोहित रेड्डी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ना सिर्फ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं, बल्कि उन्होंने अपने पति के साथ अपनी जर्नी को भी दिखाया है।
अनीता की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद जहां उन्हें ढेरों बधाई मिल रही हैं वहीं एक यूजर ने उनपर एक घटिया कमेंट कर डाला जिसपर अनीता के पति रोहित रेड्डी भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने यूजर को जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया। रोहित के अलावा और कई लोगों ने भी यूजर की क्लास लगा डाली। हैरानी की बात ये थी कि अनीता पर कमेंट करने वाली यूजर एक महिला थीं। यही वजह है कि लोगों ने यूजर के कमेंट पर उनकी क्लास लगा दी।
दरअसल, अनीता की प्रेग्नेंसी खबर फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। विरल के पोस्ट पर परीसा नाम की एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या मतलब है? जब वो 50 साल ही होंगी तब उनका च्चा 11 साल का होगा। बच्चे को अपनी दादी के साथ के साथ चलने में शर्म आएगी।’
यूजर का ये कमेंट पढ़कर रोहित की भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, ‘गणित (मैथ) ठीक रखने के लिए आपको खड़े होकर तालियां। लेकिन आपने जिस सच पर गौर नहीं किया वो ये कि उसने अपना करियर बनाने के लिए 20 साल तक अपनी एड़ियां घिसीं, और बच्चे का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए सेविंग्स कीं, ताकी वो बच्चे का भविष्य सुरक्षित रख सके। ताकी जब वो 50 साल की हो जाए तो उसे अपने बच्चे की ज्यादा चिंता न हो, ठीक कहा ना?’। परीसा के कमेंट पर केवल रोहित ने ही नहीं बल्कि अनीता की को-स्टार अदीती भटीया ने भी जवाब दिया। अदीती भाटीया ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘परीस तुम अपने मुंह बंद रखो’।