विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंडी ने कहा, सल्लू के जाने से 'बिग बॉस' का होगा बड़ा नुकसान

By Edited By:
Published: Mon, 13 Jan 2014 10:26 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2014 12:20 PM (IST)

सलमान खान के बगैर बिग बॉस की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 'बिग बॉस' के प्रतियोगियों के साथ-साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान के बगैर बिग बॉस की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 'बिग बॉस' के प्रतियोगियों के साथ-साथ शो को हिट बनाने में कई सीजन से शो के मेजबान रह चुके सलमान खान की भूमिका भी काफी अहम है। उन्होंने शो को बहुत रोमांचक बनाया है,वे शो की जान हैं। सीजन सात के प्रतियोगी रह चुके वीजे एंडी ने भी कहा कि सलमान का बिग बॉस से जाना शो के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

पढ़ें : सलमान नहीं, अच्छा तो ये करेंगे बिग बॉस आठ की मेजबानी

वीजे एंडी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, सलमान के बगैर बिग बॉस अधूरा है। उनका ये स्टेटमेंट सलमान की ओर से सीजन आठ की मेजबानी नहीं करने की घोषणा के बाद आया है।' एंडी ने कहा कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। उनसे बेहतर कोई और इस शो को होस्ट नहीं कर सकता है। एंडी ने साफ कहा कि अगर सल्लू मियां शो से चले जाते हैं तो ये इस शो का सबसे बड़ा नुकसान है।

गौरतलब है कि एंडी को शुरुआत में बिग बॉस के घर में काफी परेशानी हुई थी। उनकी मासूमियत का फायदा उठाकर कई प्रतियोगी उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, ऐसे में सलमान ही थे जो एंडी के विश्वास को धार देने में मदद करते थे, वे एंडी के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित हुए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर