विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'30 साल के करियर में...' Akshay Kumar ने 'नागिन 7' में कर दी ये गलती, अब हो रहे ट्रोल

Published: Mon, 13 Apr 2026 07:49 PM (IST)

Akshay Kumar हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गए। 'नागिन 7' से उनका एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और टेलीप्रॉम्पटर के बीच एक ऐसा रिश्ता है जो शायद इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर नेटिजन्स भी इन गलतियों को पकड़ने में पीछे नहीं हटते। अब हाल ही में फिर से खिलाड़ी कुमार से ऐसी गलती हो गई जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करवा दिया।

'नागिन 7' से वायरल हुआ वीडियो

दरअसल ये वीडियो एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) का है। जिसमें हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कैमियो किया है। अब इसकी शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग खिलाड़ी कुमार की जमकर ट्रोलिंग कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में अक्षय कुमार टेलीप्रॉम्प्टर से डायलॉग पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों ने इस वीडियो में उनके आंखों के मूमेंट से अंदाजा लगा लिया कि वे Teleprompter से पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

 

पहले भी हुआ है ऐसा

'सरफिरा' (Sarfira) और 'कन्नप्पा' (Kannapa) के बाद यह तीसरा ऐसा मौका है, जब पैनी नजर वाले यूजर्स ने ऐसी ही मिलती-जुलती बातें पकड़ी हैं। जहां कुछ यूजर्स ने अक्षय कुमार को टेलीप्रॉम्प्टर पर निर्भर रहने के लिए ट्रोल किया, वहीं दूसरों ने एक बड़ी चिंता की ओर ध्यान दिलाया और सवाल उठाया कि भारतीय टेलीविजन कंटेंट की क्वालिटी कितनी गिर गई है।


एक यूजर ने कमेंट किया, 'इस देश में किस तरह के शो दिखाए जा रहे हैं?' एक ने लिखा, '30 साल के करियर में भी डायलॉग याद करना नहीं सीख पाए'। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'एक न्यूज एंकर के तौर पर कह रहा हूं कि टेलीप्रॉम्प्टर पढ़ना इतना मुश्किल नहीं होता। अगर आप थोड़ी कोशिश करें, तो यह बिल्कुल स्वाभाविक लग सकता है। यह कितनी बुरी बात है कि वह एक बार भी अपनी लाइनें ठीक से नहीं पढ़ पाए'।

अक्षय का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार की अपकमिंग और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' है। इस फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, वह 'वेलकम टू द जंगल', 'हेरा फेरी 2', 'हैवान' और अन्य फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।

'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।