यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deepika Padukone के बाद इस टीवी एक्ट्रेस के मैटरनिटी फोटोशूट ने उड़ाए होश, शादी के 3 साल बाद बनेंगी मां
ग्लैमर इंडस्ट्री से इस साल कई सितारों ने गुड न्यूज सुनाई है। हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ...और पढ़ें

HighLights
- प्रेग्नेंट हैं 'कुंडली भाग्य' की पल्कि
- स्पेशल पोस्ट के साथ सुनाई गुड न्यूज
- फैंस और फ्रेंड्स ने दी बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री से बीते दिनों देवोलीना भट्टाचार्य, युविका चौधरी और श्रद्धा आर्या जैसी तमाम एक्ट्रेसेज ने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस सना सईद का। सना को सीरियल में उनके रोल पल्कि के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की।
सोशल मीडिया पर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट
सना ने 18 सितंबर को इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें सना ने व्हाइट कलर का स्वेटर और ब्लू डेनिम पहना हुआ है जिसमें उनका क्यूट सा बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। उनके साथ उनके पति ने भी मैचिंग आउटफिट पहना हुआ है।
View this post on Instagram
यह भी पढे़ें: Deepika Padukone के बाद 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' ने सुनाई गुड न्यूज, Shraddha Arya ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
सना ने लिखा क्यूट सा कैप्शन
तस्वीर शेयर करते हुए सना ने कैप्शन में लिखा,"हमारा लिटिल बंडल आने वाला है। मुझे नए कपड़े खरीदने पड़ रहे हैं। हम दोनों ही बेबी आने की खुशी में खुश हैं।" पिछले दिनों जब सना ने सीरियल छोड़ा था तभी से ये अफवाह आ रही थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि उन्होंने तब तक इस खबर को सीक्रेट ही रखा हुआ था। सीरियल में अब उनकी जगह अद्रिजा रॉय पल्कि के किरदार में नजर आ रही हैं।
सना ने साल 2021 में इमाद शमसी से निकाह किया था। आजकल सना पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य में नजर आ रही हैं। वहीं कुछ समय पहले इस सीरियल की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने भी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। श्रद्धा भी शादी के तीन साल बाद मां बनने जा रही हैं।
यह भी पढे़ें: देवोलीना ने प्रेग्नेंसी को बताया छठी मैया का आशीर्वाद, बोलीं - सीरियल साइन करते ही हुआ चमत्कार
